Connect with us

छत्तीसगढ़

महाविद्यालय पलारी केवल 1 शिक्षक के भरोसे, ABVP ने किया धरना प्रदर्शन

Published

on

पलारी– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलारी इकाई के द्वारा शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी के विभिन्न समस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन कर समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग किया गया जिसमे सबसे प्रमुख मांग महाविद्यालय में शिक्षक का रहा एक हजार छात्रो में केवल एक शिक्षक है साथ ही महाविद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति न होना, ऑनलाइन कक्षा की जगह ऑफलाइन कक्षा लगाने की मांग छात्रो ने किया साथ ही ग्रन्थालय से पुस्तक वितरण किया जाय,शौचालय में पानी की व्यवस्था किया जाय,शुद्ध पेय जल की व्यवस्था किया जाय,गार्डन की साफ-सफाई जैसे छात्रहित में मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मांगो को जल्द ही पूर्ण करने की मांग एबीवीपी ने किया है।

यह भी पढ़ें   CG: चार्टर हेलीकॉप्टर के लिए 11 महीने में सरकार ने खर्च किए 61 करोड़ रुपए से अधिक...

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर मंत्री लखवीर यादव महाविद्यालय अध्यक्ष मुकेश प्रजापति,पूर्व जिला संयोजक लोकेश यदु पूर्व नगर अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव भाजयुमो अध्यक्ष भोला वर्मा दीपक साहू , लोकेन्द्र कुर्रे,टुकेश साहू, परमेश्वर साहू, युवराज यादव, कुनाल सेन, रोहित साहू , लीना वर्मा, टिकेश्वरी सिन्हा, गायत्री साहू, मीनाक्षीसिन्हा ,वर्षा , मोनिका सिन्हा , प्रीति वर्मा,अंजली,स्वाति ठाकुर, नारायणी , लता, स्वाती, प्रीती, मनीष साहू, अवधेश साहू, उल्लास, गूंजा, खिलेश्वर तेहरवश, मनीष यादव, विनय, लक्ष्मण, शिवा, संजय , अजय, अभिजीत, ऋतु वर्मा , जितेंद्र, धन्नू साहू, राहुल यादव, अतुल, रोशन, नंदकुमार, मनीष राते, पियूष वर्मा, आशीष, अमित, भास्कर, आलोक, पल्लवी, शिवानी, बबली, वर्षा साहू, दामिनी, नंदनी, चंद्रानी, भूमिका, नोमिश, पूजा साहू, मनीषा, आदि सैकड़ो की संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में जवानों की नक्सलियों के बड़े कैडर्स के साथ मुठभेड़, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कलेक्टरों से वर्षा की स्थिति तथा प्रभावित फसलों की जानकारी मांगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 11 नवंबर को एसपी ऑफिस में लगेगा जनदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending