Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चोरी के प्रकरण मे 7 महिला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

महिला आरोपी:-

  1. जानकी बाई गेंदले पति सखाराम गेंदले उम्र 52 वर्ष
  2. सरस्वती मघुकर पति बैसाखू मधुकर उम्र 50 वर्ष
  3. कदम बाई लहरे पति टीकाराम लहरे उम्र 55 वर्ष
  4. राधा बाई जांगडे पति स्व बाबूलाल जांगडे उम्र 55 वर्ष
  5. राधा बाई लहरे पति रतनलाल लहरे उम्र 55 वर्ष
    6.आनंद बाई जांगडे पति स्व बाबूराम जांगडे उम्र 55 वर्ष
  6. गीता टण्डन पति सुखचैन टण्डन उम्र 40 वर्ष

सभी निवासी मुढीपार, बिल्हा

दिनांक- 23.04.2022
अपराध क्रमांक- 136/2022
धारा – 457,380 भादवि

बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं अति. पुलिस अधीक्षक चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्ग दर्शन मे चोरी के अपराध में कार्यवाही की जा रही है।
खेलावन सिंह बिलासा देवी एयरपोर्ट चकरभाठा मे ड्यूटी करता है। दिनांक 19.04.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की आर्मी कैम्प से 7 नग कूलर कीमती 44000 हजार रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। थाना चकरभाठा मे दिनांक 20.04.2022 को अपराध क्रमांक 136/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पता साजी की जा रही थी कि दौरान विवेचना मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मुढीपार बिल्हा निवासी जानकी गेंदले ने अपने गांव के अन्य महिलाओ के साथ मिलकर कूलर को चोरी की है। कूलर मे इंडियन आर्मी लिखा है तब मौके पर पहुच कर पुछताछ किया गया जो आरोपी महिलाओ ने कूलर चोरी करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से कुल 7 नग कीमती 44000 रुपये बरामद किया जाकर विधिवत गिरफ्तारी बाद माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 788.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चकरभाठा उप निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक प्रवीण पाण्डेय , सिद्वार्थ शंकर पाण्डेय, आरक्षक सतपुरन जांगडे , योगेन्द्र खुटे, त्रिलोक सिंह, आकाश मनहर और विनोद कुमार सुर्यवंशी की भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में प्रेसवार्ता: रेलवे की उपलब्धियों को प्रस्तुत बताया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   इंसानियत शर्मशार: डीजे बजाने का विरोध करने पर गर्भवती महिला को मारी गोली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शुल्क वृद्धि के संबंध में कलेक्टर के माध्यम से कुलपति को सौपा गया ज्ञापन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending