Connect with us

क्राइम

Bilaspur Crime News: 31 दिसंबर को सूने मकान में चोरी करने वाला चोर सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में, 100000 के गहने और अन्य सामान जब्त

Published

on

Bilaspur Crime News

बिलासपुर (शिवा गोरख की रिपोर्ट)| बिलासपुर के थाना सरकंडा में 31 दिसंबर की रात हुई चोरी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सोने के लॉकेट, चांदी का पायल अन्य घरेलू सामान सहित करीबन 100000 रु का समाग्री जब्त किया है।

आरोपी का नाम विजय राजपूत उर्फ विजयम् पिता स्व. शिव कुमार राजपूत उम्र 22 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. बताया गया है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.01.2024 को प्रार्थी कृष्णा गादव पिता दिलीप यादव उम्र 22 साल साकिन अशोक नगर अटल आवास लाल बिल्डिंग थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया की 31 दिसंबर 2023 को दोपहर करीबन 12 बजे वह अपने परिवार के साथ नया साल मनाने के लिये अपने ससुराल पामगढ़ गया हुआ था।

1 जनवरी को उसकी बहन रजनी यादव सुबह करीबन 7 बजे फोन करके बताई की उसके घर में चोरी हो गया है। सूचना पाकर आकर देखने पर अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो जोडी चांदी का पायल, दस फर वाला सोने का माला, 13 जोड़ी गांदी का बिछिया, एक चादी का चाबी छल्ला व नगदी रकम 14000 रु. आलमारी में नहीं था, तथा किचन में रक्षा बजाज कंपनी का इंडक्शन बजाज कंपनी का कपडा प्रेस ब्लू बॉक्स व एक इयर फोन को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर कलेक्टर पर राजद्रोह का केस लगाने की मांग

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नये वर्ष 2024 में सूने मकान में चोरी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी जेपी गुत्ता द्वारा घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधिक्षक पूजा कुमार को अवगत कराया गया अज्ञात चोर को पकड़ने एवं चोरी गई मशरूका के बरामदगी हेतु वरिष्त अधिकारियों के दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा तात्काल टीम गठित कर चोरी के मामले में पतासाजी हेतु लगाया गया ।

टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर मुखबिर के सूचना पर अशोक नगर मुरूम खदान से आरोपी विजय राजपूत उर्फ विजय को अशोक नगर मुरूम खदान लाल बिल्डिंग मकान से पकड़ कर पूछताछ किया गया जो नये साल मे पार्टी मनाने के लिये अपने नाबालिक दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना बताया चोरी की गई मशरूका सोने का एक नग मनचली लॉकेट, चादी का बिछिया 13 जोडी, चांदी का चाबी छल्ला 01 नग , चादी का गोटा पायल, एक नग बजाज कंपनी का इंडक्शन, एक नग काला रंग का छोटा ब्लूटूथ घटना में प्रयुक्त एक लोहे का राड कुल कीमती लगभग एक लाख रुपए को जप्त किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

क्राइम

Murder Case: छत्तीसगढ़ में सनसनी, बोरे के अंदर मिला शव, मचा हड़कंप

Published

on

Surajpur Murder Case-Chhattisgarh

Surajpur Murder Case: छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा, प्रदेश में आए दिन मर्डर, रेप, मारपीट जैसी घटनाएं आते रहते है। इसी बीच सूरजपुर में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां एक सफेद बोरे के अंदर बंद युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखकर हत्या के बाद उसे ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

Surajpur Murder Case दरअसल, रामानुजनगर थाना के तिवरागुड़ी में सुबह जब ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले तो गांव के समीप एक संदिग्ध सफेद बोरा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जब बोरे को खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। भीतर एक युवक का शव मिला। जिसे रस्सियों से बांधा गया था। मृतक के सिर, चेहरे और गले सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज CWC की वर्चुअल बैठक, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल

पुलिस आसपास के इलाकों (Surajpur Murder Case) में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। शव जिस तरह बोरे में बंद मिला है, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि आरोपी शव को किसी बांध या सुनसान स्थान पर ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन किसी वजह से अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। फिलहाल फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉयड और पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी अपने अपने स्तर पर सुलझाने में जुटी हुई है।

Continue Reading

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News: धनखड़-शाह आएंगे छत्तीसगढ़, विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News: धनखड़-शाह आएंगे छत्तीसगढ़, विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   Bhilai : साइबर सेल को गुमराह कर महिला का निकलवाया कॉल डिटेल, एसपी ने सिपाही को किया लाइन अटैच

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending