Connect with us

छत्तीसगढ़

21 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal
मेष – सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। समाज में सराहे जा रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। सरकारी तंत्र से जुड़ाव हो रहा है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
वृषभ – चिंताकारी सृष्‍टि का सृजन हो रहा है। मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन – स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। संतान और प्रेम अभी मध्‍यम है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। लाल वस्‍तु का दान करें।
कर्क – रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह – भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। कुछ कमजोरी महसूस करेंगे लेकिन कोई दिक्‍कत वाली बात नहीं है। यात्रा में लाभ, धार्मिक बने रहेंगे। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। लाल वस्‍तु पास रखें।
कन्‍या – जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
तुला – जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।
वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।
धनु – स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। बस भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर – स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम चल रहा है। संतान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ – स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है लेकिन थोड़ी ऊर्जा की क्षीणता दिखाई दे रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम कहा जाएगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। शुभ कार्यों में थोड़ा खर्च होगा। पीली वस्‍तु दान करें।
मीन – स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। अच्‍छी स्थिति है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। बस अभी निवेश करने से बचें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।
यह भी पढ़ें   Happy Friendship Day 2023: दोस्तों को बांधना चाहते हैं फ्रेंडशिप बैंड, तो पहले जान लें इनके अलग-अलग कलर का मतलब
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 16 अगस्त को हल्लाबोल: जिला-ब्लॉकों में गौ सत्याग्रह; इस तारीख को निकलेगी संविधान यात्रा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जंगल में लकड़ी बिनने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर तोड़ा दम, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending