Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News : आटो में छूटा कीमती गहनों और कैश से भरा बैग…महिला बोली- धन्‍यवाद, रायपुर पुलिस ने लौटाई खुशी…आटो चालक ने भी दिया ईमानदारी का परिचय

Published

on

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। यहां पंडरी पुलिस ने आटो में छूटे बैग को तलाश कर पूरे सामान सहित शिकायतकर्ता के सुपुर्द कर दिया। अब रायपुर पुलिस की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

दरअसल, दीपाली गुप्ता निवासी अशोका रतन शंकर नगर रायपुर जो 3 फरवरी को रांची से ट्रेन से वापस रायपुर आ रहीं थीं, कि रात्रि 10ः00 बजे रायपुर पहुंची तथा रेलवे स्टेशन से अपने घर अशोका रतन जाने हेतु किराये में आटो लेकर रवाना हुई कि रात्रि लगभग 11ः15 बजे अपने घर पहुंकर आटो से कुछ सामान उतारी एवं 01 बैग जिसमें उसके सोने के जेवरात एवं नगदी रकम कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये रखीं थीं, को आटो से उतारना भूल गई।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में इन पदों पर निकली भर्ती

जिस संबंध में दीपाली गुप्ता द्वारा थाना पण्डरी में आवेदन पत्र देने के साथ ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट में भी घटना की सूचना दी गई।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में आवेदिका से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आटो व आटो चालक के संबंध में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन से लेकर आवेदिका के घर तक के मार्गो सहित आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए अंततः आटो की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा आटो चालक की पहचान बाबू खान निवासी गाजीनगर बीरगांव थाना उरला के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन करते 11 हाइवा व 8 ट्रैक्टर जब्त

टीम के सदस्यों द्वारा आटो चालक से संपर्क कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आटो चालक द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए आवेदिका के बैग को सही सलामत रखते हुए पुलिस को सुपुर्द किया गया। जिस पर टीम द्वारा आवेदिका को उसके गुम हुये 01 बैग जिसमें उसके सोने के जेवरात एवं नगदी रकम कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये था को 5 फरवरी को सकुशल वापस किया गया।

आवेदिका तथा उसके परिवार के सदस्यों द्वारा रायपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा: खाद्य अधिकारी का फरमान, वैक्सीन लगवाए हुओं को पहले मिलेगा राशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Breaking: नाराज कांग्रेसी विधायक दिल्ली पहुंचे, पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में तख़्ता-पलट संभव!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ​​​​​​​हरेली में इस बार भी मुख्यमंत्री निवास में रहेगी रौनक, कई नवाचारों का होगा आगाज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending