छत्तीसगढ़
22 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि :- आज आप पर सकारात्मक चंद्रमा की कृपा है, आप अच्छा महसूस कर सकते हैं और घरेलू सौहार्द आपको खुश कर सकता है। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो कार्यक्षेत्र में कुछ लाभ प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकता है। आपको अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना हो सकती है, आप पदोन्नति के मामले में कुछ पुरस्कारों की उम्मीद कर सकते हैं। विरासत में मिली संपत्ति के विवाद सुलझने की संभावना है।
वृषभ राशि :- आज आप स्वस्थ हो सकते हैं, आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम हो सकते हैं, काम पर आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा हो सकता है, आपका बॉस आपसे खुश हो सकता है, आपको काम पर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी कानूनी मामले में शुभ समाचार मिल सकता है। आपके विरोधियों और व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आपका नियंत्रण होने की संभावना है।
मिथुन राशि :- आज आप अधिक बौद्धिक हो सकते हैं, आप ज्ञान प्राप्त करना पसंद कर सकते हैं, आप बौद्धिक संपदा के मूल्य को समझ सकते हैं। कभी-कभी आप अपने गुस्से को नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे आपको अपना कार्य सुचारू रूप से करने में मदद मिल सकती है। सुचारू रूप से कमाई के कुछ मौके मिल सकते हैं, जिससे आपको कार्यप्रवाह में आराम मिल सकता है। आपको संपत्ति में नया निवेश करने से पहले सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपको एक बार प्यार के लिए पैसा खर्च करने की संभावना है। लव बर्ड्स अपने खुशी के पलों का आनंद ले सकते हैं।
कर्क राशि :- आज आपका ग्रह नकारात्मक हो गया है, आप अपने आसपास नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बोझ के रूप में पा सकते हैं। आपको दिए गए कार्य को पूरा करने की जल्दी में हो सकते हैं। आप मूर्खतापूर्ण गलतियाँ कर सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता धीमी हो सकती है, जिससे आपके दिन-प्रतिदिन के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आपकी परियोजनाओं में देरी हो सकती है, यह आपकी चल रही परियोजनाओं को प्रभावित कर सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों से सलाह लें।
सिंह राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा है, भाई-बहन से शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपना समय परिवार और दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। रचनात्मकता की मदद से आप अपने घर या कार्यालय के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्य के साथ नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं, जो निकट भविष्य में फायदेमंद होगी। कार्यालय में आपके अधीनस्थ परियोजनाओं के मामले में आपकी मदद कर सकते हैं।
कन्या राशि :- आज आप नकारात्मक महसूस कर सकते हैं। कार्य अधूरे हो जाते हैं, आप मिजाज के शिकार हो सकते हैं, आपके धैर्य की कई बार परीक्षा हो सकती है, मूर्खतापूर्ण गलतियाँ आपको अपना काम पूरा करने में भ्रमित करती हैं। लव बर्ड्स भावनाओं के मामले में खुद को भ्रमित पाते हैं। जीवनसाथी के साथ अधिक अपेक्षाएं आपके भावनात्मक लगाव को प्रभावित कर सकती हैं। आपको अपने माता-पिता की देखभाल करने की सलाह दी जाती है। छात्रों की एकाग्रता भंग हो सकती है।
तुला राशि :- आज एक सकारात्मक चंद्रमा आपकी मदद कर सकता है। आपको खुशी और मन की शांति महसूस हो सकती है। आप अपने पेशेवर जीवन में कुशलता से काम कर सकते हैं, व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके अधीनस्थ आपका सहयोग कर सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों और नेटवर्क की मदद से कोई नया उद्यम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो व्यवसाय के विकास में फायदेमंद हो सकता है। अपने उत्साह को बनाए रखने के लिए उचित आराम करने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि :- आज आपका चंद्रमा ऋणात्मक हो गया है, आपको जिम्मेदारियों के साथ वैराग्य हो सकता है, आपको दिया गया है। आप बेकार का सामान खरीदने में भी अधिक खर्च करते हैं, जिससे घर या ऑफिस में नकारात्मकता बढ़ सकती है। आपको अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं। अपने हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि :- आज आप अपने पारिवारिक और पेशेवर जीवन का आनंद ले सकते हैं। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ विनम्र बन सकते हैं, जो आपके काम को सुचारू रूप से पूरा करने में मदद कर सकता है। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आपकी बचत में वृद्धि हो सकती है, आप अपने घर या कार्यालय के नवीनीकरण की योजना भी बना सकते हैं।
मकर राशि :- आज आप पर सकारात्मक ग्रहों की कृपा है। आप अपने काम का आनंद ले सकते हैं, आपको अपनी मेहनत के बाद पुरस्कार मिल सकता है। आपके सामाजिक सम्मान में अब वृद्धि हो सकती है। आपका दिमाग अधिक काम करने से आपको थकान हो सकती है, काम के बोझ के कारण आप कुछ पारिवारिक कार्यक्रमों में नहीं पहुंच पाएंगे। आपके माता-पिता से संबंधित पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं अब ठीक हो सकती हैं।
कुंभ राशि :- आज आप काम में संतुष्ट हो सकते हैं। आप काम से संबंधित छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप अपनी आंतरिक शांति बनाए रखने के लिए कुछ धार्मिक स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। आपके बुजुर्ग आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं, जिससे आपको अपने लक्ष्यों के बारे में स्पष्टता मिल सकती है।
मीन राशि :- आज आपका मूड नेगेटिव हो सकता है, आप सुस्त महसूस कर सकते हैं, अपने दिमाग को ठंडा रखने की सलाह दी जाती है, यह एक सुनहरा नियम है कि आप कुछ भी करने से पहले दो बार सोचें। आप अपना पैसा वसूल करने के लिए यात्रा कर सकते हैं, अन्यथा आप अपना पैसा खो सकते हैं। आपको एडवेंचर टूर पर जाने से बचने की भी सलाह दी जाती है। छात्रों को सफलता पाने के लिए गहन अध्ययन करने की सलाह दी जाती है।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
खेल7 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश7 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम
खेल4 days agoRCB vs KKR IPL 2026: रायपुर आएंगे बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, कोलकाता नाइट राइडर्स का बढ़ाएंगे हौसला, मुकाबले की तैयारियां जोरों पर

















