Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस बार भी नए साल के आयोजन पर छाए संकट के बादल

Published

on

रायपुर: राजधानी में साल 2022 के जश्न पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। प्रशासन की तरफ से जश्न को लेकर गाइडलाइन नहीं बनाई गई और न ही कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों को अनुमति मिल रही है। जबकि नए साल के जश्न में सिर्फ सप्ताहभर का वक्त बचा है। ऐसे में अगर एक-दो दिन में नए साल के कार्यक्रमों को लेकर स्थिति साफ नहीं होगी, तो दूसरे राज्यों के कलाकारों को बुलाना कठिन होगा।

दरअसल, 31 दिसंबर को रायपुर समेत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे मेट्रो सिटी से कलाकारों को बुलाया जाता है। इसकी तैयारी 31 दिसंबर से 15 दिन पहले ही शुरु हो जाती है। इस बार अब तक प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने की वजह से एक भी इवेंट कंपनी की बुकिंग नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, 5 बम बरामद

500 लाेग हाे सकेंगे शामिल

अफसरों के मुताबिक साल 2022 के जश्न पर कोई भी आयोजन खुले में या सार्वजनिक जगह पर होने की संभावना नहीं है। इस बार भी आयोजन में 400 से 500 लोगों के ही शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में शामिल लोगों की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों का भी इंतजाम करना होगा। साथ ही, रजिस्टर में सभी लोगों के नाम, पते और फोन नंबर लिखने होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंडवॉश और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जानी अनिवार्य करनी होगी। हालांकि अभी तक गाइडलाइन जारी नहीं की गई है।

35 मिनट तक फोड़ सकेंगे पटाखे

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले में हो रही झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

इस बार साल 2022 का कार्यक्रम रात साढ़े 12 बजे तक खत्म करना होगा। रात 11:55 से 12:30 तक पटाखे फोड़ने की अनुमति रहेगी। वह भी सिर्फ ग्रीन पटाखे ही फोड़े जा सकेंगे।

पुलिस बल का पुख्ता इंतजाम

अफसराें के मुताबिक नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने होमवर्क शुरु कर दिया है। इस बार भी करीब 2 हजार से अधिक पुलिस बल को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। नशेड़ी वाहन चालकों पर शिकंजा कसने पुलिस पुख्ता इंतजामात करेगी, ताकि शहर में किसी तरह का हुड़दंग और हादसा न हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं होने के बावजूद किया ऑपरेशन, दो डॉक्टर निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   वंदे भारत में पहले दिन रायपुर मंडल से केवल 200 यात्री, महंगा टिकट देख ठिठके
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने की सरप्राइस चेकिंग, 187 वाहनों पर हुई कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending