छत्तीसगढ़
वंदे भारत में पहले दिन रायपुर मंडल से केवल 200 यात्री, महंगा टिकट देख ठिठके
वंदे भारत एक्सप्रेस ने पटरी पर दौड़ना शुरू कर दिया है। उद्घाटन के बाद लोगों में ट्रेन को लेकर काफी उत्साह दिखा, नागपुर से लेकर बिलासपुर तक जगह-जगह लोगों ने फोटो-वीडियो बनाया, पर पहले ही दिन ट्रेन खाली दिखी।
जानकारी के अनुसार रायपुर मंडल से सिर्फ 210 यात्रियों ने ही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया। वहीं 16 दिसंबर तक हर दिन करीब 50 से 60 टिकट यात्रियों ने बुक कराए हैं। यात्रियों की संख्या और भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। यदि ऐसे ही ट्रेन खाली दौड़ती रही तो रेलवे को इसका मेंटेनेस करने में दिक्कत आएगी।
समोसा, नमकीन और जूस का लिया आनंद
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए समय के अनुसार ब्रेकफास्ट एवं लंच की सुविधा दी गई है। इसका संचालन आईआरसीटीसी द्वारा किया जा रहा है। आईआरसीटीसी के अनुसार पहले ही दिन यात्रियों को ब्रेकफास्ट में समोसा, नमकीन, स्वीट्स, केचअप व जूस दिया गया। वहीं लंच में दाल तड़का, मटर पनीर, ड्राई वेज, जीरा राइस, पराठा, रसगुल्ला, दही, आचार, सलाद दिया गया। साथ ही बटरस्कॉच आईस्क्रीम एवं सूप का भी यात्रियों ने लुत्फ उठाया।
रायपुर से दुर्ग तक सिर्फ एक बोतल पानी
ट्रेन में यात्री दूरी के अनुसार भी टिकट लेने के समय खाने की सुविधा का उपयाेग कर सकेंगे। इसका शुल्क यात्रियों के टिकट के अनुसार इसमें जुड़ा रहेगा। वहीं रायपुर से दुर्ग तक यात्रियों को सफर के दौरान सिर्फ एक बोतल पानी दिया जाएगा, जिसका 15 रुपए शुल्क टिकट में जोड़ा गया है।
महंगे टिकट का असर
अन्य ट्रेनों की तुलना में वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया काफी महंगा है। पहले ही दिन कम यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया। महंगे टिकट का सीधा-सीधा असर यात्रियों पर देखने को मिल रहा है। आगे भी अब तक बहुत कम यात्रियों ने टिकट बुक कराए हैं। वंदे भारत में रायपुर से नागपुर तक चेयरकार में 900 व एक्जिक्यूटिव क्लास का किराया 1695 रुपए है। वहीं सिर्फ रायपुर से दुर्ग तक सफर की बात करें, तो चेयरकार में 380 एवं एक्जिक्यूटिव में 705 रुपए किराया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized13 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
