छत्तीसगढ़
23 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष राशि :- आज आप कुछ पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं या सामाजिक मेलजोल में व्यस्त हो सकते हैं। आज आप अधिक उत्साहित हो सकते हैं। व्यापार के मामले में नए नवाचार हो सकते हैं। साथ ही कुछ अप्रत्याशित भौतिक लाभ होने की भी संभावना है। बच्चे पढ़ाई के मामले में खुशखबरी दे सकते हैं। लव बर्ड्स अपने गुणवत्तापूर्ण क्षणों का आनंद ले सकते हैं।
वृषभ राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा है, आपके छोटे-छोटे निवेश बड़े मुनाफे में बदल सकते हैं। आपकी कार्य कुशलता में अब वृद्धि हो सकती है। आपको कम प्रयास में सफलता मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों में भी आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपका अपने विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों पर पूर्ण नियंत्रण हो सकता है।
मिथुन राशि :- आज आपका छोटा सा प्रयास आपको सफलता दिला सकता है। आपको अपने पिछले निवेशों से अच्छा लाभ होने की संभावना है। पेशेवर और घरेलू जीवन में आपकी कड़ी मेहनत का पुरस्कार आपको मिलेगा। अब आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप व्यवसाय में नए नवाचार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद अब सुलझ सकते हैं।
कर्क राशि :- आज आप बेहतर महसूस कर सकते हैं, स्थिति नियंत्रण में हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका नेटवर्क आपकी मदद कर सकता है। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। घरेलू सौहार्द और प्रेम जीवन को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा समय है। रचनात्मकता की मदद से आप परिवार के लिए कुछ कलाकृतियाँ या रचनात्मक सामान ला सकते हैं। आप फिल्में देखने या दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
सिंह राशि :- आज अधिक काम करने के कारण आप थक सकते हैं। यह आपको आलसी और लापरवाह बना सकता है, आपको धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप एक साहसिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसे कुछ समय के लिए स्थगित करने की सलाह दी जाती है। आपके पिछले निवेश डेड स्टॉक में बदल सकते हैं। छात्रों ने कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। आपको पीठ दर्द, तंत्रिका तंत्र, लीवर संबंधी समस्याएं और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
कन्या राशि :- आज आपकी रचनात्मकता अधिक हो सकती है, आप घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। आप अपने घर या कार्यालय के नवीनीकरण के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं जिससे सामाजिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ तालमेल रहने की संभावना है। यह घरेलू जीवन में सामंजस्य बनाता है। मित्रों, सहकर्मियों और भागीदारों के साथ विवाद सुलझ सकते हैं। मुकदमेबाजी के मामले में आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि :- आज आपको प्रसन्नता होगी, आप अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे जिससे आपके वित्त को बढ़ावा मिलेगा। आपका नेटवर्क आपकी योजनाओं को लागू करने में आपकी मदद करेगा। आपके भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारी आज अधिक मददगार रहेंगे। बड़ों या धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना बनाएं।
वृश्चिक राशि :- नींद न आने के कारण आज आप सुस्त महसूस कर सकते हैं, आप अपने लक्ष्य की ओर बिखर सकते हैं। जिससे आपकी कार्यकुशलता प्रभावित हो सकती है, आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन देर शाम को, आप पर अपने बड़ों का आशीर्वाद हो सकता है; आप अपनी गलतियों का पता लगा सकते हैं और आने वाले दिन के लिए एक अच्छी योजना बना सकते हैं। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि :- आज देर दोपहर तक आप अपने स्वभाव में सुस्ती महसूस कर सकते हैं, जिसका असर आपके काम करने के तरीके पर पड़ सकता है। लेकिन किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से आप अपनी गति में वापस आ सकते हैं। आप बच्चे के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान दे सकते हैं। आप अपने शत्रुओं और विरोधियों के विरुद्ध विजयी स्थिति में रहेंगे। निवेशक कठिन निर्णय लेते समय सावधान रहें। पेट की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
मकर राशि :- आज आप काम में खुश हो सकते हैं। आप दिन के अंत तक कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो निकट भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आप छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आपके अधीनस्थ सहयोगी हो सकते हैं। भाई-बहन की सफलता के मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद हो सकती है। आप कानूनी मामलों में भी विजयी पदों पर आ सकते हैं। छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक केंद्रित हो सकते हैं।
कुंभ राशि :- आज आपका संचार कौशल पेशेवर मोर्चे पर आपकी मदद कर सकता है। आप अपने आस-पास के सभी लोगों के साथ अधिक विनम्र हो सकते हैं, जिससे आपको अपनी परियोजनाओं को गति देने में मदद मिल सकती है। लव बर्ड्स एक-दूसरे के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं, जिससे उनके रिश्ते की नींव बन सकती है।
मीन राशि :- आज आप पर चंद्रमा की कृपा है। नई साझेदारी से आपको लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होने की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत और उत्साह आपको आर्थिक लाभ के मामले में रंग ला सकता है। आत्म सम्मान आपके आसपास के नकारात्मक लोगों से आपकी रक्षा कर सकता है।
छत्तीसगढ़
केले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.

बीजापुर। बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) में एक अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित नवजात शिशु को 25 दिनों तक केले के स्टरलाइज पत्तों में रखकर सफलतापूर्वक उपचार किया गया.
ग्राम कोरसागुड़ा विकासखण्ड उसूर निवासी शांति मोटू पूनेम के नवजात को 4 अप्रैल को गंभीर अवस्था में बीजापुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जाँच उपरांत शिशु को Staphylococcal Scalded Skin Syndrome नामक अत्यंत दुर्लभ त्वचा रोग से पीड़ित पाया गया, जिसमें त्वचा जलने जैसी स्थिति में छिलने लगती है और संक्रमण तेजी से फैलता है. यह बीमारी बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलती है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा चव्हाण के नेतृत्व में टीम ने 25 दिनों तक लगातार गहन उपचार, एंटीबायोटिक थेरेपी एवं विशेष नर्सिंग देखभाल प्रदान की. उपचार के दौरान शिशु की अत्यंत नाजुक और प्रभावित त्वचा की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं. शिशु को बाहरी संक्रमण और घर्षण से बचाने हेतु पारंपरिक एवं सहायक उपाय के रूप में स्वच्छ एवं स्टरलाइज किए गए केले के पत्तों का उपयोग किया गया.
इन पत्तों को बिस्तर के रूप में इस प्रकार बिछाया गया कि नवजात की त्वचा को मुलायम और सुरक्षित सतह मिले, जिससे शरीर पर रगड़ कम हो और संक्रमण का खतरा घटे. साथ ही नियमित रूप से पत्तों को बदलकर स्वच्छता बनाए रखी गई, जिससे बच्चे को एक संक्रमण-रहित वातावरण मिल सके.
जा सकती थी नवजात शिशु की जान
डॉ. नेहा चव्हाण ने लल्लूराम डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि नवजात शिशु का यह बेहद ही रियर केस था. इसमें शरीर का ऊपरी चमड़ी का इंपैक्सन रहता है, संक्रमण बहुत ज्यादा रहता है. और इसकी वजह से शिशु को जान खतरे में जा सकती हैं, इसको डॉक्टर को टाइम से दिखाना रहता है, तभी उसका इलाज संभव हो पाता है,
सही समय पर बच्चे को हमारे पास लाया गया. उसको तुरंत हमने एंटीबायोटिक का थेरेपी लगाकर इलाज शुरू किया. इस बीमारी में केले के पत्ते में रखना और ड्रेसिंग करना होता है, वही हमने किया. पूरी तरह से हाइजीनिक इलाज किया, और अब बच्चा पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं.
परिजनों ने दिया दिल से धन्यवाद
शिशु के परिजनों ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने बच्चे के जीवित रहने की उम्मीद लगभग खो दी थी, लेकिन चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, निरंतर देखभाल और अथक प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दे दिया. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और पूरे चिकित्सा दल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया.
पहली बार आया अनोखा केस
सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने लल्लूराम से कहा कि मैं डॉ. नेहा चव्हाण और उनकी टीम को बधाई देती हूं. इस तरह का केस हमारे हॉस्पिटल में पहली बार आया था, और हमारे डॉक्टरों की टीम ने सही तरीके इलाज कर एक नवजात शिशु को को नई जिंदगी दी है. अगर इस तरह ग्रामीण स्तर पर कोई भी केस आए तो निश्चित ही जिला हॉस्पिटल का लाभ लें.
छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक कल, विधानसभा के विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक , 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि छठवीं विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में कुल एक ही बैठक होगी, जिसमें शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान के आसार
इस विशेष सत्र का सबसे बड़ा मुद्दा महिला आरक्षण को लेकर संभावित सियासी टकराव माना जा रहा है। सत्ता पक्ष भाजपा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका को लेकर सदन में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। वहीं कांग्रेस इस विषय पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कैरियर
कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने पहले ही 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।

Chhattisgarh Board Result : सत्या राजपूत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। बता दें कि 29 या 30 अप्रैल को 10वीं-12वीं के रिजल्ट आने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुहर लगा दी है।
शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।
लाखों छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा में कुल 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) में 2,45,785 छात्रों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
बेहतर रहा थापिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं में 68.76% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 82.25% रहा था। अब सभी की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सके।
देश3 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
छत्तीसगढ़7 days agoकेले के पत्तों पर 25 दिनों तक रखकर किया गया नवजात शिशु का इलाज, जानिए किस दुर्लभ बीमारी से था ग्रसित…
देश3 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन

















