Uncategorized
राष्ट्रीय गौ वंस सेवक संघ के द्वारा चलाया गया ‘विद सकोरा अभियान’

बिलासपुर| राष्ट्रीय गौवंश सेवक संघ के द्वारा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जीव जंतुओं पक्षियों आदि के लिए समुचित जल का प्रावधान हो सके इसको लेकर विद सकोरा अभियान चलाया जा रहा है इसमे घरों के बाहर एवं छत के ऊपर साथ छायादार पेड़ के नीचे पानी एवं दाना का व्यवस्था बनाकर वहां पानी के बर्तन सकोरा भरकर रखते हुए पक्षियों को चना ,चावल ,गेंहू आदि रखकर पक्षियों का जल एवं दान देने का रचनात्मक प्रयास ।

बिलासपुर के जिलाध्यक्ष प्रेम मानिकपुरी एवं उसके टीम के माध्यम से जीव जंतुओं पक्षियों के बारे में कहा कि वर्तमान में जंगलों की कमी बारिश के कम होने से पशू पक्षियों को जीवन यापन में कठिनाई हो गया है जिससे उनकी संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है हमें सामूहिक रूप से प्रयास की आवश्यकता है कि हम इन जीवों को बचाने में आपस मे एक जुट कर छोटे छोटे प्रयासों के माध्यम से इनके जीवन को बचाने के लिए प्रयास करे ।इसी सामूहिक प्रयास से आज राष्ट्रीय गौवंश संघ के द्वारा विद सकोरा अभियान के तहत अपने घर के आसपास पशु पक्षियों के लिए पानी एवं दान रखकर मानवता का परिचय दिया ।इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांव के कार्यकर्ता के द्वारा विद सकोरा के तहत अभियान चलाया गया और लोगो से अपील भी किया गया कि अपने घरों के बाहर एव छतों पे पानी और कुछ दाना राखे जिस से पछियों को पानी एव दाना चिबने में दिक्कतो का सामना करना न पड़े जिससे लगा तार पछियों का मित्यु दर कम हो । इसमे मुख्य रूप से प्रेम मानिकपुरी, सावित्री दास ,कावेरी ,सुरेखा,रेखा,श्रद्धा ,कविता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Uncategorized
छतीसगढ़ में भाजपा का जंगी प्रदर्शन: PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने संभाला मोर्चा…
NEET पेपर लीक मामले में बीती रात पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ा हुआ है. इसकी आज नमूना दिल्ली से लेकर रायपुर तक देखने को मिला. राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दयालदास बघेल समेत आधा दर्जन मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया.

भाजपा के जंगी प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजेश अग्रवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सेमत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि काँग्रेस का शर्मनाक कृत्य सामने आया है. इनके नेता प्रधानमंत्री आवास के सामने बैठकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. हमारे देश के शीर्ष पद पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक बात है. इसका आक्रोश जनता और कार्यकर्ताओ में है. इसी का विरोध करने हम आज काँग्रेस मुख्यालय की ओर कूच करने निकले हुए है. आंसू गैस दागे जाए चाहे वाटर कैनन चलाया जाए, हमारे नेता मोदी जी के ख़िलाफ अपशब्द सुनने के बाद कार्यकर्ता रुकने नहीं वाले हैं. सरकार संसद में चर्चा को भी तैयार है, लेकिन कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.
Uncategorized
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : किरण सिंह देव ने कहा – आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की ओर से दिए गए पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी संगठन में कसावट लाने को लेकर भी रायशुमारी की गई।
Uncategorized
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज शुरू हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी.
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, अजय जामवाल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित भाजपा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं.
- छत्तीसगढ़4 days ago
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में एक्शन में मानसून, भारी बारिश से बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में चेतावनी जारी
- छत्तीसगढ़4 days ago
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…
- छत्तीसगढ़3 days ago
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल
- छत्तीसगढ़2 days ago
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन
- Uncategorized3 days ago
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल
- Uncategorized1 day ago
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे अध्यक्षता…
- Uncategorized14 hours ago
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक : किरण सिंह देव ने कहा – आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
- Ujjain3 days ago
20 जुलाई महाकाल भस्म आरती: चंदन-आभूषणों से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन










