Connect with us

देश

31 अक्टूबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आज आप अपने आपको फिट रखने के लिए अपने खान-पान में सुधार करेंगे। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापार में आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

मिथुन राशि   

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहे हैं। आज आपके व्यापार की गति तेज होगी। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आज आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे।  इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को आज लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुयी है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें   बिना मास्क पहने ट्रेन में चढ़ा शख्स, लड़कियों ने धक्का देकर उतार दिया नीचे..देखें वायरल वीडियो

सिंह राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट्स की तरफ से आज आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से आज आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी समस्याएं आज समाप्त होंगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश आज सफल होगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। आज आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है।

 तुला राशि 

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप घरवालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।  विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।  छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में
और मधुरता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें   सगे भाई की हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा बेलगहना पुलिस के हत्थे

धनु राशि  

आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में आज गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा।  अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अपने डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की जरूरत है। आज परिवार वालों के साथ कहीं घुमने की योजना बनायेंगे, इससे बच्चें आपसे बहुत खुश होंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के
तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि  

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको पुरस्कृत किया जायेगा, इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। माता पिता आप पर गर्व करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: इस जिले में 5 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   बिना मास्क पहने ट्रेन में चढ़ा शख्स, लड़कियों ने धक्का देकर उतार दिया नीचे..देखें वायरल वीडियो

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   Bhopal Gas Tragedy: पहले आना था, न कि 30 साल बाद… मुआवजे पर केंद्र की याचिका खारिज

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   गरियाबंद : टास्कफोर्स की बैठक में अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending