देश
17 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

- मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन बातचीत का रवैया अच्छा रखें और सबसे घुलमिल कर रहें. विरोधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी. ऑफिस में भी लोग आप से संतुष्ट रहेंगे. पार्टनरशिप का काम फायदा देगा और कोई नई डील भी हाथ लग सकती है. कारोबार में ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वालों को ग्राहकों का ख्याल रखना होगा, तालमेल बिठाकर काम करें. फिलहाल ग्रह की स्थितियां बेहतर लाभ का इशारा कर रही हैं.युवाओं को वाद-विवाद से दूर रहना होगा अन्यथा खुशियों को सेंध लग सकती हैं. सेहत में आज सिर दर्द से परेशान रह सकते है. परिवार में कोई सदस्य अचानक बीमार पड़ सकता है.
- वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)– आज के दिन कुछ चौंकाने वाली घटनाएं हो सकती हैं. दूसरों से बिगड़े संबंध और काम बनेंगे. कर्ज लेने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ दिन ठहरना होगा. कर्मक्षेत्र में पूरे परिश्रम और ठोस कार्ययोजना के बल पर शत्रुओं को पछाड़ने में सफलता मिलेगी. व्यापार को बढ़ाने के लिए अवसर प्राप्त होंगे, एक बात का ध्यान रहें की यहां भी जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में पुराने रोगों से राहत के आसार हैं, लेकिन बीपी के मरीज हैं तो थोड़ा सावधान रहें. पुराने मित्र या रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा. बड़े भाई को दिया कोई आश्वासन पूरा करने का समय आ चुका है.
- मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)– आज के दिन कार्यस्थल से घर तक गुस्से पर नियंत्रण रखें. शांत रहने से ही स्थितियां अनुकूल रहेगी. संभव हो तो जरूरतमंदों की सेवा करें. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. नौकरी और कारोबार को लेकर फोकस बनाए रखें. छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे. स्वास्थ्य में क्षमता और प्रतिरोधकता दोनों ही बढ़ाने की जरूरत है. आज उन लोगों को ज्यादा सचेत रहना होगा, जिनकी याददाश्त कमजोर है. घर का माहौल सामान्य रहेगा. अगर काफी दिन से कुछ मीठा न बना हो तो बनाकर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद के तौर पर सभी प्रिय जनों में वितरण करें. शाम तक शुभ समाचार मिलेगा.
- कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)– आज के दिन ऊर्जा को स्टोर करना होगा इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि कम बोलें. ऑफिशियल कार्यों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे, तो वहीं ट्रांसफर की सम्भावना बढ़ सकती है. सोने-चांदी का व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा है. व्यापारिक मामलों में हार नहीं माननी चाहिए. नृत्य एवं गायन से जुड़े लोगों को प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. सेहत में भोजन में कुछ संयम रखने की सलाह दी जाती है, आज फलो का सेवन अधिक करना उत्तम रहेगा. संतान के स्वभाव को लेकर सजग रहें, उनका विवादों में पढ़ना आप को मुश्किल में डाल सकता है.
- सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन विचारों को फिल्टर करते रहें, जल्दबाजी में न ही कोई निर्णय लें और न ही किसी को रिप्लाई करें. भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार आ जाएगा. कर्मक्षेत्र में स्थितियां लगभग सामान्य रहने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर पिछले किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.व्यापार से जुड़े लोग ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई योजनाओं को लाना होगा. विद्यार्थियों को ध्यान न भटकाते हुए पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य में आंखों में जलन रहने की आशंका है.छोटे भाई-बहनों के व्यवहार से प्रसन्न रखना होगा.
- कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)– आज के दिन दूसरों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके पेंडिंग कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को पॉजिटिव थिंक रखना होगा. शेयर मार्केटिंग का काम करने वालों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा.यदि व्यापार में नए व्यक्ति को नियुक्त करना चाहते हैं तो परख करने में चूक सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से व्यसन छोड़ना स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिति दोनों के लिए उत्तम रहेगा. आर्थिक संकट की स्थिति में निकट के व्यक्ति मदद के तौर में सामने आएंगे. किचन में कार्य करते समय सावधान रहना होगा अग्नि दुर्घटना की आशंका है.
- तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन नकारात्मक सोच ऊर्जा को कम करने वाली होगी. मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना को उत्पन्न न होने दें. ऑफिशियल कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा अन्य कार्य पिछड़ते जाएंगे. कार्य में सहयोगियों से भी अच्छी मदद मिलेगी. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का कार्यभार ज्यादा रहेगा. व्यापार में नये प्रयोग न करें, बल्कि पुराने चल रहे पैंतरे को ही अपनाना होगा. सेहत में बालों की केयर करें, यदि बालों में कोई समस्या काफी दिन से चल रही है तो डॉक्टर से संपर्क कर उसका निदान करें. मां के साथ समय बिताएं उनका सानिध्य आपको प्रसन्नता देंगे.
- वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)– आज के दिन पूजा-पाठ में मन लगाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि मन में भटकाव अधिक होगा. मन को शांत रखने के लिए देवी की आराधना करना भी उत्तम रहेगा.ऑफिस में उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. टीमवर्क से आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी.कारोबार से जुड़ी महिलाओं को भी बेहतर लाभ पाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं. बड़े निवेश के साथ स्वरोजगार बेहतर माध्यम हो सकता है. हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा. दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे. बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिवार के अनुशासित व्यवहार से परेशान न हो.
- धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)– आज के दिन दिमाग में कई प्रकार के प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है. न चाहते हुए भी कार्य के सिलसिले में कहीं जाना पड़ेगा. आर्थिक परेशानियों के चलते भविष्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं, लेकिन मन की प्रसन्नता को बनाए रखें. नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन और सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को विभागीय सम्मान का योग है. कारोबार संबंधी कोई डील करने से पहले दस्तावेजों को ढंग से पढ़ने के बाद हस्ताक्षर करें. हेल्थ में ठंड से बच कर रहें, मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. परिवार के लोगों के साथ बैठ कर पुरानी यादें ताजा होंगी.
- मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)– आज के दिन अपनी मानसिक योग्यता का आज भरपूर प्रयोग करने की जरूरत है. इसके लिए बगैर ध्यान भटकाए बिना खुद को किसी बड़े प्रोजेक्ट या काम में सम्मिलित करें. नौकरी कर रहे लोग सहकर्मियों के साथ विवाद में ना पड़ें और गुस्से पर काबू रखें. चमड़े का कारोबार करने वालों को सतर्कता रखने की जरूरत है, बड़े नुकसान की आशंका है, लेखन से जुड़े लोगों के लिए भी समय बेहतर है. विद्यार्थियों के लिए आज गणित विषय पर अधिक ध्यान देना चाहिए. दांत में दर्द हो सकता है, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. परिजनों के साथ यात्रा का योग है, लेकिन हादसों के प्रति सतर्कता बरतें.
- कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज खुद को आत्मविश्वास से भरपूर और सहकर्मियों के लिए सहयोगात्मक बनाना होगा. बेवजह की शंका कार्यस्थल पर भविष्य के लिए ठीक नहीं, संभव है कि कोई व्यक्ति आपको किसी नजदीकी संबंधी के बारे में गलत फीडबैक कर दे और आप उससे प्रभावित हो जाएं. इससे बचने के लिए अपने आंख-कान पर भरोसा करें. कार्यस्थल का माहौल अच्छा रखें. बॉस और वरिष्ठजनों से विनम्रता से बर्ताव करें. कारोबार कर रहे लोगों को उनके विश्वासपात्र धोखा दे सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर यूरिन इन्फेक्शन आपकी परेशानी बढ़ा सकता है, इसलिए अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए. घर में नए साजो सामान आने की संभावनाएं बन रही हैं.
- मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के काम के बोझ और नई जिम्मेदारियों के चलते दिन बेहद व्यस्तता वाला होगा, इसलिए आलस्य बिल्कुल छोड़ दें. योग्यता की परख के लिए डाली गई जिम्मेदारियों पर पूरा फोकस करें. परिश्रम का परिणाम जल्द मिलेगा.ऑफिस में बॉस के साथ तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है, उनका दिया हर काम समय पर दक्षता से पूरा करना होगा. जो लोग दवाइयों से संबंधित व्यापार करते हैं, वह स्टॉक पर पैनी निगाह रखें. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में त्वचा रोग परेशान कर सकता है. आज घर परिवार में बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश करें नए रिश्ते भी बनाने का अच्छा समय है.
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















