Connect with us

देश

आज की बड़ी खबरें: कांग्रेस को झटका, गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल

Published

on

Today’s Live Breaking News Update: चुनाव में गारंटियों के ऐलान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रदेश कांग्रेस नेताओं को चेताने के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता जो वादा करते हैं। उसे पूरा करते हैं। तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जबरदस्त वापसी की है। ऋषभ पंत ने शानदार पचासा जड़ा है।

Today’s Live Breaking News Update: UBT सेना सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर दिए बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में मैंने कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं। दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग के कचवानी शंगूस में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस बीच कनाडा की जासूसी एजेंसी कम्युनिकेशन सिक्योरिटी एस्टेब्लिशमेंट ने भारत को पहली बार खतरा पैदा करने वाली लिस्ट में शामिल किया है। लिस्ट में चीन, रूस, उत्तर कोरिया और ईरान के बाद भारत को शामिल किया है। आज दिन भर की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए न्यूज24 के साथ… स्वागत है आप सभी का।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल
पंजाब में पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राम रतन के पौते चौधरी गुरप्रीत सिंह AAP में शामिल हो गए हैं। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान सांसद राजकुमार चब्बेवाल समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें   जम्मू-कश्मीर इलेक्शन रिजल्ट 2024 LIVE: जो हमें खत्म करने आए थे, उनका नामों-निशान नहीं, उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला

रविवार को झारखंड के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे अमित शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह झारखंड के लिए बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। ये कार्यक्रम रांची के रेडिसन ब्लू होटल में रात 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वह घाटशिला और बरकट्ठा विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर में सिमरिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के गोपाल शेट्टी से मिले फडणवीस, बोले- पार्टी के साथ रहेंगे वरिष्ठ नेता
पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी की बगावत के बाद आज देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात हुई है। शेट्टी राज्य के डिप्टी सीएम से मिलने गए थे। मुलाकात के बाद फडणवीस पुणे पहुंचे और उन्होंने इस मुलाकात पर अपनी बात रखी। फडणवीस ने कहा कि गोपाल शेट्टी वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने हमेशा पार्टी का नियम माना है। मैंने उनसे विनती की है कि वो पार्टी के बड़े नेता हैं और पार्टी के बारे में विचार करें। पार्टी की जो लाइन है, उसे छोड़े नहीं। मुझे ऐसा लगता है कि उनकी नाराजगी अपनी जगह है। लेकिन मेरा जो अनुभव रहा है वो हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं और उम्मीद है कि वो पार्टी के निर्णय के साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें   29 नवंबर राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर कम नहीं हो रही भीड़, रेलवे ने बढ़ाई छठ स्पेशल ट्रेनों की संख्या
मुंबई से छठ पर्व मनाने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रेलवे प्रशासन ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छूटने वाली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए जाने वाली प्रमुख ट्रेन कामायनी और पवन एक्सप्रेस में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की अफरा तफरी न मचे उसको ध्यान में रखकर रेलवे सुरक्षा बल ट्रेन को स्कॉर्ट करके प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं, ताकि लोग चलती ट्रेन में न चढ़ सके। इसके अलावा यात्रियों के लिए अलग से वेटिंग एरिया बनाया गया है। जो यात्री चार से पांच घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंच रहे हैं, उन्हें वेटिंग एरिया में रोका जा रहा है।

UBT सेना सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर दिए बयान के लिए माफी मांगी
UBT सेना सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी पर दिए बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में मैंने कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया। मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   'जूनियर खिलाड़ियों का हक मारकर एशियन गेम्स में गईं, इसलिए भगवान ने सजा दी'', विनेश फोगाट पर बरसे बृजभूषण सिंह

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   'झारखंड का ये चुनाव 'सनातन' को बचाने के लिए है', हिमंत बिस्वा सरमा ने JMM को घेरा

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   Breaking News: लोकसभा चुनाव से पहले TMC ने उठाया ,सीट बंटवारे का मुद्दा

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending