देश
20 जनवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कोई बढ़िया अवसर आपके कार्य क्षेत्र में आयेगा जिसको चुनने में थोड़ा भी देर न करें।अत्यधिक विलंब करने से आप इस धनलाभ के अवसर को गवां सकते हैं। आज ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद करें। आज कुछ छुपे हुए विरोधी आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए तैयार बैठें रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर चल रही खटास आज खत्म हो जायेगी। लेकिन पहला कदम आपको ही उठाना पड़ेगा।
वृषभ (Vrushabh)
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं, जिसके बारे में आज आपको जीवनसाथी से अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देना सही रहेगा। आज दिन का अंतिम हिस्सा किसी रचनात्मक कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी चहिये। अगर किसी फ्रैंड से अनबन चल रही है तो आप उससे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते है।
मिथुन (Mithun)
आज किसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ा सकता है। काम के प्रति दौड़-भाग भरा दिन आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। कारोबार में किसी जरूरी काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने आयेंगी। बच्चों को आज टाइम से लंच न करने पर पैरेन्ट्स से अच्छी-खासी डांट सुननी पड़ सकती है। हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फिजूल की बातों पर बहस करने से बचने की कोशिश करें।
कर्क (Kark)
आज का दिन बहुत ही हर्षो-उल्लास भरा रहने वाला है। आज आपको खूब सारी पहचान मिलने वाली है। आज आप जिस मुकाम पर हैं वो आपकी अच्छी संप्रेषण कला की वजह से है। आप और अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखें। इससे लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आज एक-एक करके आपकी कई जमीनें बिक जायेंगी। इस राशि के छात्रो को
सिंह (Sinh)
आज का दिन कुछ खास लेकर आया है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। कुछ जरुरी काम आज थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेगा। इस राशि के डॉक्टर की ख्याति आज दूर-दूर तक फैलेगी। आज आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं। रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जा रहे हैं तो तरक्की की नयी ऊंचाईयों को पा लेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अच्छी सेहत के लिये सुबह वॉक के लिये जाएं।
कन्या (Kanya)
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आज आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ा फायदा होने वाला है। संतान पक्ष की किसी बड़ी सफलता से आपको खुशी मिलने वाली है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो अपना फेवरेट परफ्यूम लगाकर जाएंगे तो फायदा जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य के लिये आज नियमित व्यायाम करना न भूले।
तुला (Tula)
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। सोसाईटी में आज आपको पहले किये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है।
धनु (Dhanu)
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी समस्या दूर होगी।
मकर (Makar)
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।
कुंभ (Kumbha)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है।
मीन (Meen)
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, वहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, रिश्ते बेहतर होंगे।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















