देश
21 जनवरी राशिफ़ल: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मेष (Mesh)
आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं | आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है | आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं | आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है | आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं | व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | आज आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा।
वृषभ (Vrushabh)
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी | आपको किसी से उपहार मिल सकता है | घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे | सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे | सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे | कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा।
मिथुन (Mithun)
आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है | काम ज्यादा और लाभ कम, इस तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है | आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा | वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखने की जरूरत है | कारोबारी आज व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह लेकर काम करेंगे, तो फायदा जरूर होगा | ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो जायेगा | कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा।
कर्क (Kark)
आज किस्मत का साथ मिलेगा | आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा | आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा | इससे आपका मन खुश हो जायेगा | शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा | कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सिंह (Sinh)
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं | किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है | आपको किस्मत का साथ मिल सकता है | आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं | कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं | खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है | मिल कर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।
कन्या (Kanya)
आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं | आप इसमें सफल भी हो सकते हैं | दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है | आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है | आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है | आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है | तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए | भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है।
तुला (Tula)
प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए पानी पियें। आज आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
वृश्चिक (Vrushchik)
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। आज किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है। आज घर पर ही परिवार वालो के साथ इंज्वाय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। बहार का जंक फूड खाने से बचे, सेहत अच्छी रहेगी।
धनु (Dhanu)
आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नये काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें । दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते है। लवमेट आज आपने साथी से किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते है । आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
मकर (Makar)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ (Kumbha)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज धार्मिक कार्यो को जीवनसाथी के साथ करने से शुभ फलो की प्राप्ती होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।
मीन (Meen)
आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं । आप बढी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।



















