छत्तीसगढ़
बिलासपुर : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन 1 सितम्बर से कलेक्टर ने दिया आवश्यक निर्देश
बिलासपुर| राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् 1 सितम्बर से ग्राम पंचायतों में आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने सभी ग्राम पंचायतों में इसके लिए आवदेन प्रपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश आज टीएल की बैठक में दिया।
कलेक्टर ने सभी पंचायत सचिव को ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहकर आवेदन लेने और आवेदनों की जांच के लिए पटवारी तथा ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी को रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम सतत् इसकी माॅनिटरिंग करेंगे।
शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हरेक खेत में जाकर करें सत्यापन-
कलेक्टर ने शत् प्रतिशत त्रुटिरहित गिरदावरी के लिए हरेक खेत में जाकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सभी स्तर के राजस्व अधिकारियों को उनके लिए आबंटित गांव में 10 प्रतिशत खसरों की जांच करनी है। शासन के इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिन किसानों ने सामान्य धान के बदले सुगंधित धान या अन्य फसल लगाए है, उनके रकबे की एंट्री प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए निर्देश दिए गए।
गोधन न्याय योजना के तहत् नगरीय क्षेत्र के गौठानों में गोबर खरीदी बढ़ाने एवं गोबर से निर्मित जैविक खाद की बिक्री बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिया। गौठानों में निर्मित सुपर कम्पोस्ट खाद का उपयोग वृक्षारोपण हेतु करने के लिए प्रोत्साहित करें। सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठान, खदान क्षेत्रों में किए जा रहे वृक्षारोपण में इन खादों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। गौठानों में खाद बनाने के कार्य में लगे स्व सहायता समूहों को उनके लाभांश की राशि का भुगतान सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने कहा।
गौठानों में विकसित किए गए चारागाहों में पानी की व्यवस्था के लिए जल्द से जल्द बोर खनन के निर्देश दिए गए।
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए माइक्रो प्लानिंग
बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 के वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो प्लानिंग कर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर वैक्सीनेशन से छुटे हुए लोगों का सर्वे करने, जिन क्षेत्रों में ज्यादा लोग टीके से वंचित है वहां टीम बनाकर टीकाकरण कराने तथा टीकाकरण सत्र बढ़ाने का निर्देश दिया। बिल्हा, मल्हार, तखतपुर नगरीय निकायों में टीकाकरण की प्र्रगति को देखते हुए इन निकायों में शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा करते हुए इस योजना के क्रियान्वयन में जिले को अग्रणी बनाने कहा। क्लिनिक में हर प्रकार की दवा तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो जिससे प्रत्येक हाट बाजार क्लिनिक में अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो सके।
कलेक्टर ने नगर निगम बिलासपुर सहित तखतपुर एवं रतनपुर नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान तथा जिले में प्रगतिरत इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण पूर्ण करने कहा। बहतराई स्टेडियम के शेष बचे कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कर खेल विभाग को हस्तांरित करने का निर्देश पीडब्लूडी विभाग को दिया। अमृत मिशन कार्यां की समीक्षा की और 15 सितम्बर के बाद सड़कों के मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन व्यापार विहार स्मार्ट सड़क और प्लेटोनियम 20 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम, नेशनल लोक अदालत, संग्रहण केन्द्रों से धान का उठाव और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
