Connect with us

छत्तीसगढ़

गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग दौरे पर, भाजपा के संभागीय सम्मेलन में होंगे शामिल

Published

on

दुर्ग। देश के गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग आएंगे। वे यहां पंडित रविशंकर स्टेडियम में आयोजित भाजपा के संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अमित शाह दोपहर 2.10 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। अपने दुर्ग प्रवास के दौरान वे करीब 2.20 घंटे दुर्ग-भिलाई में रहेंगे। शाह के कार्यक्रम को लेकर पंडित रविशंकर स्टेडियम में भव्य डोम तैयार किया गया है। सुरक्षा को लेकर करीब 600 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। गृह मंत्री शाह के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभा में जिला भाजपा द्वारा करीब 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है। सभा की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मंत्री राजेश मूणत बुधवार को स्टेडियम पहुंचे थे। इसके पहले प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, दुर्ग संभाग भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी सभा स्थल का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। केंद्रीय मंत्री की सभा की तैयारी में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा के अलावा अन्य भाजपा नेता जुटे हुए है। शाह के दुर्ग आगमन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में संभागीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले पद्मश्री उषा बारले के सेक्टर-1निवास जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह रायपुर से हेलीकाप्टर से दोपहर में पहुंचेंगे। दोपहर 1.40 बजे सेक्टर-1 स्थित उषा बारले के निवास जाएंगे। वहां 20 मिनट रहेंगे। सेंट्रल एवेन्यू से 32 बंगला, वायशेप ओव्हरब्रिज होते हुए दोपहर 2.10 बजे वे स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद जयंती स्टेडियम हेलीपेड से दोपहर 3.15 बजे बालाघाट के लिए रवाना होंगेे।

यह भी पढ़ें   समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब सात फरवरी तक होगी

जिला प्रशासन ने तैयार किया पार्किंग प्लान

अमित शाह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पार्किग प्लान तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से अलग-अलग दिशाओं से कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। जिसके मुताबिक राजनांदगांव एवं बालोद जिला से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-जेल तिराहा होते हुए मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर के मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल जाएंगे। पाटन व उतई से आने वाले वाहन रुआबाँधा सब्जी मार्केट-भिलाई एमडी चौक-जेल तिराहा- विवेकानन्द भवन के सामने रोड से होते हुए जेल के पीछे कन्या कॉलेज के पार्किग में वाहन खड़ा कर पैदल कार्यक्रम स्थल पैदल रवाना होंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वायशेप ओव्हरब्रिज-सांईस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल के मैदान में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पैदल रवाना होंगे। धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर चौक होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें   सुकमा: इस स्कूल में 6 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय प्रशासन में हड़कंप

गंजपारा पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन हिंदी भवन के सामने-जेआरडी स्कूल / जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने वाले मैदान में एवं गौरव पथ स्थित गोंडवाना भवन, सतनाम भवन व हॉकी ग्राउंड मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। 22 जून को दुर्ग शहर में भारी वाहनो का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: इस स्कूल में 6 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय प्रशासन में हड़कंप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी अब सात फरवरी तक होगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: जिला न्यायालय से आने के बाद चोर ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा... भेजा जेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending