Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर भाजपा की विरोध यात्रा

Published

on

रायपुर। सोमवार शाम भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार पेट्रोल के दामों पर लगाया जाने वाला अपना टैक्स कम नहीं कर रही, जिसकी वजह से जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। इसी का विरोध करते हुए बाइक के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी।

छत्ती्सगढ़ में महंगाई के विरोध में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाल रही है। यह पदयात्रा 14 नवंबर से शुरू हो रहे जनजागरण अभियान के तहत निकाली जा रही है। पदयात्रा की शुरूआत रविवार को भिलाई से हुई। इसमें सीएम बघेल खुद मौजूद थे। कांग्रेस की पदयात्रा संगठन के सभी 307 ब्लाक में निकाली जाएगी। पदयात्रा का समापन 29 नवंबर को कोंडागांव में होगा।

यह भी पढ़ें   भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर की बहनों ने PM मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय जाप

भाजपा नेता उमेश घोरमोड़े ने जानकारी दी कि पदयात्रा के कार्यक्रम प्रदेश के हर जिले में होंगे। मंगलवार को होने वाली बाइक पदयात्रा के बाद सीमेंट, रेट और निर्माण सामग्री के दामों को लेकर भी प्रदेशभर में यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शराबबंदी के अधूरे वादे और किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भी यात्रा निकलेगी। भाजपा के नेता लोगों के बीच जाकर उनसे इस मुद्दे पर बात करेंगे। अलग-अलग मुद्दों पर होने वाली भाजपा की यह पदयात्रा 29 नवंबर तक जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सावधान! बिना फिटनेस और टैक्स के अब सड़को से गुजरना पड़ेगा मंहगा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सहकारी बैंको में जल्द होगी रिक्त पदों पर भर्ती, सहकारिता मंत्री ने दिए निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सावधान! बिना फिटनेस और टैक्स के अब सड़को से गुजरना पड़ेगा मंहगा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending