Connect with us

छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर की बहनों ने PM मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय जाप

Published

on

बिलासपुर। संभाग प्रभारी विभा अवस्थी ने कहा यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी कोटि-कोटि जनता के हृदय में बसते हैं, देश के मुकुटमणि हैं। पूरी दुनिया में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान उन्होंने बढ़ाया है। वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण कर रहे हैं।

पूरे देश में रोष है, लोग अचंभित हैं और चिंतित भी हैं कि कल भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया। उनकी सुरक्षा को जानबूझकर खतरे में डाला गया।

जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा राजनीतिक विद्वेष इतना की कांग्रेस अब प्रधानमंत्री की जिंदगी से खेल जाए! प्रधानमंत्री जी को फ्लाईओवर पर जिन परिस्थितियों में रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं। पूरा देश चिंतित है।आज हम और देश के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रहे हैं। हम यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें।

यह भी पढ़ें   Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

मैडम सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि राजनीतिक विद्वेष ऐसा भी नहीं होता कि आप राजनीतिक कटुता में ऐसे जल उठो कि कांग्रेस शासित राज्य में प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ है और देश की सुरक्षा के साथ भी। कांग्रेस देश को संकट में डालने की कोशिश न करे। भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें।

ModijiJiyoHazaroSaal #PMModiji

LongLivePMModi

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता के चलते दो कर्मचारी निलंबित, चार के खिलाफ FIR
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह को थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम ब्रांच टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : 10 जून से राजनैतिक दलों की मौजूदगी में की जाएगी EVM की जांच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending