Connect with us

छत्तीसगढ़

कहते थे झीरम कांड का साक्ष्य जेब में है, तो अब क्यों सबूतों को दबाए बैठे हैं? : भाजपा सांसद सुनील सोनी

Published

on

रायपुर: झीरम घाटी हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं की 8वीं बरसी पर एक ओर जहां दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर झीरम हमले को लेकर सियासत गरमाने लगी है। झीरम कांड को लेकर भाजपा सांसद सुनील सोनी का बड़ा बयान सामने आया है। सुनील सोनी ने कहा है कि CM भूपेश बघेल ने पहले विधानसभा में कहा था कि जीरम कांड का साक्ष्य मेरे जेब में हैं, तो अब साक्ष्यों को रखकर क्यों बैठे हैं?उन्होंंने कोरोना से मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को मध्यप्रदेश सरकार की तरह कोरोना से निराश्रित हुए परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

इससे पहले सांसद सोनी ने केंद्र सरकार की ओर छत्तीसगढ़ भेजे गए वेंटिलेटर को लेकर कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त वेंटिलेटर मिले हैं। वैक्सीन,पीपीई किट जैसे कई जरूरी सामान आए हैं। मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि इन वेंटिलेटर को डब्बे में बंद कर ना रखें। इसका परीक्षण कर लें, जिससे 10 महीने बाद चिल्लाने की जरूरत ना पड़े। तीसरी लहर आना बाकी है, सरकार आने वाले समय की तैयारी कर लेनी चाहिए। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर उन्होंने सरकार से पूछा है कि बताएं वैक्सीन के लिए अब तक कंपनियों को कितना भुगतान किया है?

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, आंगनबाड़ियों में महिलाओं और बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: निजी संस्थान और शासकीय कार्यालयों के लिए वर्क-फ्रॉम होम के आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पेंड्रा: चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान आंबटन की कर रही थी मांग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending