Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: 2 साल का बोनस सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा किसान मोर्चा

Published

on

रायपुर:  छ्त्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले भाजपा किसान मोर्चा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने, 2 साल का बोनस देने, समर्थन मूल्य की राशि एकमुस्त देने, इसी साल से 28 सौ में धान खरीदने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आशंका जताते हुए कहा है कि जिस तरह से सहकारी कर्मचारी पखवाड़े भर से अपनी मांगों को लेकर राजधानी में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं और सरकार उनकी मांगों को लेकर बेरुखी दिखा रही है। उससे ऐसा लगता है कि इस साल धान खरीदी प्रभावित होगी। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सरकार से सहकारी कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है

यह भी पढ़ें   रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा यात्री का खोया हुआ एप्पल कंपनी का मोबाइल सुपुर्द किया गया

हम आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका जाहिर कर चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि इस साल हम 100 लाख मीट्रिक टन अधिक धान खरीदी करने वाले हैं। बीजेपी इसपर राजनीति कर रही है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मां ने 18 महीने के मासूम को बड़ी बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो देख सहम गए लोग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएमएचओ का औचक निरीक्षण : दो प्राथमिक केंद्र में मिला ताला, बीएमओ सहित आधा दर्जन स्टाफ को नोटिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने प्रिंट मीडिया के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यो को सराहा, सरिता पाठक ने व्यक्त किया आभार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending