Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई: 60 हजार के एल्यूमीनियम की तार चोरी

Published

on

भिलाई। पाटन में किसानों के खेतों तक बिजली पहुंचाने के लिए लगाए गए पोल से चोर तार काटकर ले गए। बार-बार हो रही इस तरह की चोरियों से परेशान किसान अपने खेतों को समय पर पानी तक नहीं दे पा रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। किसानों का आरोप है कि चोर बिजली की तार काट कर कबाड़ियों के पास बेच रहे हैं, लेकिन शिकायत पर भी पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है।

सूचना के मुताबिक, पाटन क्षेत्र में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हर खेत तक बिजली पहुंचाने का काम किया गया है। बिजली के पोल लगाकर कम दर पर कृषि कनेक्शन दिए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से चोरों ने बिजली के खंभों से एल्यूमीनियम के तार काटकर चोरी करना शुरू कर दिया है। इससे किसानों को कृषि कार्य में काफी परेशानी हो रही है और उनका कृषि कार्य पिछड़ रहा है। इस बात की शिकायत किसानों ने पाटन पुलिस से की थी, लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद किसान छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जामगांव टी वितरण कार्यालय जाकर वहां के कनिष्ठ मंत्री राजेश कुमार साहू के पास पहुंचे। साहू ने किसानों की समस्या को सुना और जायज बताया। इसके बाद वह खुद पाटन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में बताया कि बरहामार खार क्षेत्र में कई किसानों के खेत में लगे बिजली पोल के एल्यूमीनियम तार को काटकर चोरी कर लिया गया है। चोर अब तक करीब 61 हजार रुपए के तार को चुरा चुके हैं।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा: जल्दी मंडी जाने की हड़बड़ी में धान भरे ट्रक ने ले ली 2 नौजवानों की जान

इन-इन गांव में हुई चोरी

30 अक्टूबर को गांव झीट के करण कुमार सोनकर और दो अन्य किसानों के खेत में लगे के एल्यूमीनियम तार चोरी कर ली गई। 9 नवंबर को ग्राम खुडमुड़ी के संतोष कुमार वर्मा और 5 किसानों ने शिकायत की है कि उनके आमापेन्ड्री बरहामार खार ट्रांसफार्मर के पास से कई मीटर तार चोरी कर ली गई है। आमापेन्ड्री के अन्य किसानों के यहां भी बिजली की तार चोरी की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Ayub ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में शानदार शतक लगाकर अफरीदी के कारनामे की बराबरी की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: फोटो खींचने को लेकर विधायक प्रतिनिधि और बीजेपी नेता के बीच मारपीट!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सायबर सेल बिलासपुर द्वारा NCCRP पोर्टल की मदद से ठगी का सम्पूर्ण रकम वापस कराया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending