छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश कमेटी ने जारी कर दी निकायवार चुनाव प्रभारियों के नाम की सूची
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कमेटी ने निकायवार चुनाव प्रभारियों के नाम की सूची जारी कर दी है। दुर्ग जिले में तीन नगर निगम, एक नगर पालिका और एक पंचायत में चुनाव होना है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता होने के बावजूद एक का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है.
प्रभारियों की लिस्ट
• रिसाली निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक चुनाव प्रभारी होंगे।
• भिलाई-3 चरौदा में चुनाव प्रभारी विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। बृजमोहन अग्रवाल 2016 के चुनाव में भी चरौदा निगम के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं।
• भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय होंगे।
• नगर पालिका परिषद जामुल के चुनाव प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना होंगे।
• रायपुर में बीरगांव निगम का जिम्मा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर संभालेंगे।
• कोरिया में बैकुंठपुर पालिका परिषद के प्रभारी रामविचार नेताम होंगे।
• कोरिया में नगर पालिका परिषद शिवपुरगरचा के प्रभारी रामसेवक पैकरा होंगे।
• रायगढ़ जिले के सांरगढ़ परिषद का जिम्मा अमर अग्रवाल संभालेंगे।
• राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ पालिका परिषद के चुनाव प्रभारी डॉ. सियाराम साहू और प्रहलाद रजक होंगे।
• सूरजपुर की नगर पंचायत प्रेमनगर के चुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल होंगे।
• बेमेतरा में नगर पंचायत मारो के चुनाव प्रभारी दयालदास बघेल होंगे।
• कांकेर में नगर पंचायत नरहरपुर का चुनाव प्रभारी विक्रम उसेंडी और महावीर सिंह राठौर को बनाया गया है।
• सुकमा में नगर पंचायत कोंटा का चुनाव प्रभारी केदार कश्यप और आलोक सिंह ठाकुर को बनाया गया है।
• बीजापुर में भैरमगढ़ नगर पंचायत में दिनेश कश्यप और भोपालपट्टनम नगर पंचायत का चुनाव प्रभारी महेश गागड़ा को बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने चुनाव प्रभारियों की जो सूची जारी की है, उसमें बृजमोहन अग्रवाल से लेकर संतोष पांडेय, धरमलाल कौशिक समेत कई दिग्गजों के नाम है। इन सभी को एक-एक निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग जिले में यहां के सांसद विजय बघेल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन जैसे कई बड़े नाम हैं, लेकिन इन्हें दुर्ग जिले के निकाय चुनाव तो दूर दूसरे जिलों के निकायों की कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
लिस्ट के मुताबिक अजय चंद्राकर को पंचायत प्रभारी, गौमती साय को पंचायत सह प्रभारी, अमर अग्रवाल को नगरीय निकाय प्रभारी और संतोष पांडेय को नगरीय निकाय सह प्रभारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized18 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
