छत्तीसगढ़
ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की कार्यवाही।

ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस की कार्यवाही।
अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में।
आरोपी के कब्जे से 25 पाव अंग्रेजी गोवा शराब, 25 पाव देशी शराब एवं 02 बॉटल बीयर जुमला 10.300 लीटर कीमती 5690 रूपये को बरामद कर किया गया जप्त ।
आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा।
नाम आरोपी –
चितलेश कुमार चंद्रा पिता स्व खुबी लाल चंद्रा उम्र 41 साल साकिन ग्राम सिंघरा थाना मालखरौदा, जिला सक्ती, हाल मुकाम ग्राम भरनी थाना सकरी, जिला बिलासपुर छ.ग.
विवरण- इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा सिविल टीम व पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीर से जानकारी लिया जा रहा था कि दिनांक 27.06.24 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भरनी में चितलेश चंद्रा के किराना दुकान में अधिक मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु रखा है उक्त सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिये तो चितलेश कुमार चंद्रा के किराना दुकान में एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में 25 पाव अंग्रेजी शराब गोवा, 25 पाव देशी शराब प्लेन , 02 बोतल किंगफिसर कंपनी का बियर सभी में शराब व बियर भरी हुई सीलबंद है कुल शराब की मात्रा 10 लीटर 300 एमएल किमती 5690 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं आरोपी चितलेश कुमार चंद्रा के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, बाद थाना आकर नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
सराहनिय भूमिका – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा,सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक नर्मदा साहू, कलेश्वर यादव, मालिक राम साहू एवं महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे की विशेष भूमिका रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
- Uncategorized7 days ago
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु पूर्णिमा के दिन इन पांच लोगों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए…
- Uncategorized5 days ago
भारतीय रेलवे ने इतिहास रचा: कोलकाता से नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, दोनों देशों के बीच माल ढुलाई के नए युग की शुरुआत
- Uncategorized4 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
- Uncategorized6 days ago
एक अफसर, एक कारः सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- Uncategorized20 hours ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Uncategorized3 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
- Uncategorized1 hour ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
















