Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 186 निकाय कर्मचारी 18-20 सितंबर तक हड़ताल पर, मांगें पूरी न होने पर निकाय चुनाव का परिवार सहित बहिष्कार

Published

on

नगरीय निकाय के कर्मचारी 18 से रहेंगे हड़ताल पर - Municipal body employees  will be on strike from 18th

हड़ताल का आह्वान: रायपुर चलो

दिनांक 18 सितंबर से 20 सितंबर 2024 तक, रायपुर में 3 दिवसीय हड़ताल

संघ की मुख्य मांगें:

  1. नगरीय निकायों में हर माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।
  2. नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र लागू की जाए और सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश/निर्देशों को उसी तिथि से पूर्णतः लागू किया जाए।
  3. नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवारों को शीघ्र संभाग स्तर पर रिक्त पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।
  4. नगरीय निकायों में नियमित कर्मचारियों को 12 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर संभाग स्तर पर रिक्त पद पर पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र की जाए।
  5. नगरीय निकायों में ठेका पद्धति समाप्त करते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकाय के माध्यम से वेतन भुगतान किया जाए और 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
  6. नगरीय निकायों के कर्मचारियों को 6वें और 7वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान किया जाए।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 2 हजार से अधिक शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियुक्ति पर लगी रोक को हटाया

विनीत – नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: संभागायुक्त कावरे ने सिम्स अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं और मरीजों का लिया हालचाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : फैंसी सामग्री की मांग को भारती बखूबी समझ चुकी, ऋण और किराए की दुकान लेकर गांव में खोला फैंसी स्टोर्स
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CGPSC सहायक संचालक जनसम्पर्क परीक्षा की चयन सूची जारी, मनोज कुमार सिंह ने किया टॉप
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending