छत्तीसगढ़
महासमुंद : फैंसी सामग्री की मांग को भारती बखूबी समझ चुकी, ऋण और किराए की दुकान लेकर गांव में खोला फैंसी स्टोर्स
महासमुंद| फैंसी सामग्री (आईटम) की मांग आजकल हर जगह है। चाहे गांव हो, देहात हो या शहर हर जगह यह व्यवसाय चलता है। क्योंकि हर भारतीय लड़की या महिला जो कीमती गहनें या साज-सज्जा या मेकअप की सामग्री नहीं खरीद सकती वह साज-सज्जा की फैंसी सामग्री खरीदकर अपना शौक पूरा करती है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जो अपने घर से ही शुरू कर सकते है। यह डोर-टू-डोर जाकर भी इन सामानों की बिक्री कर सकते है। यह व्यवसाय अन्य व्यवसाय की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है।
यह बात छोटे से गांव मोहंदी की घरेलू महिला श्रीमती भारती विश्वकर्मा बखूबी समझ चुकी थी। यह गांव महासमुन्द जिले के बागबाहरा में स्थित है। शादी के बाद भारती ने अपने आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने चक्रीय निधि (रिवॉल्विंग फंड) और सामुदायिक निवेश कोष (कम्युनिटी इनवेस्टमेंट फंड) से ऋण और किराए की दुकान लेकर फैंसी स्टोर्स खोला। धीर-धीरे उनकी दुकान चलने लगी। उन्होंने अपनी दुकान में महिलाओं के साज संवरने की सभी जरूरत की आर्टिफिशियल सामग्री रखी है।
दुकान खोलने के कारण गांव की लडकियां और महिलाओं को उनकी संवरने की सभी साज-सामग्री इसी गांव में मिल जाती है। उसके लिए ग्रामीण महिलाओं को अब दूर शहर में अपने सामग्री खरीदने आना-जाना नहीं पड़ता है। इससे उनके समय और आने-जाने में होने वाले खर्च में भी बचत होती है।
श्रीमती भारती कहती है कि बदलते हुए वक्त के साथ लोग की पसंद और फैशन भी बदलते है। ऐसे में वे अपनी दुकान पर सामग्री लाते समय इन बातों का ख्याल भी रखती है। वो कहती है कि इस दौर में किस सामग्री की आवश्यकता है या किन बनावटी गहनों की और सामानों को लोग ज्यादा पसंद कर रहें हैं और किन चीजों को नहीं। वो कहती है कि जो सामग्री चलन से बाहर हो गयी है वो अपनी दुकान में नहीं रखती। जिससे उन्हें ज्यादा घाटा भी नहीं होता। भारती ने बातों-बातों में बताया कि इस छोटे से गांव में भी चार-पांच हजार की सामग्री बेच लेती है। इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी हो जाता है। उनकी शादी को 9 वर्ष बीत चुके है। नन्हें बच्चे है। पति रेशम केन्द्र में काम करते है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized21 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
