Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी

Published

on

बिलाईगढ़ (बलौदाबाजार)। भटगांव थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी की गई है। ठगों ने उसे यह कहकर झांसे में लिया कि 3 लाख रूपए देने पर महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी मिल जाएगी। ठगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में महिला फंस गई और उसने 3 लाख रूपए दे दिए।

ठगी की शिकार महिला ने नौकरी लगवा देने के लिए ठगों से बार-बार मिन्नतें भी की, लेकिन वे उसे बेवकुफ बनाते रहे। बहुत समय ऐसे ही गुजरने के बाद जब न पैसे लौटाए गए, न उसकी नौकरी लगी, तब कहीं जाकर ठगा चुकी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भटगांव थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एक आरोपी रामेश्वर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक और आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें   डालय 112 की टीम द्वारा चाकू लेकर मारने दौडा रहे आरोपी को पकडकर किया गया थाना सुपुर्द

हैरानी की बात यह है कि आए दिन ठगी की तमाम खबरों को देखने-सुनने के बावजूद लोग अब भी आसानी ठगों के जाल में आसानी से फंस जा रहे हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि ठगी के शिकार लोग ज्यादातर शिक्षित हैं, जिन्हें अपनी लालच पर नियंत्रण नही है। कवर्धा, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, धमतरी और दुर्ग में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के रूप में पदोन्नत कराने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी कर ली गई है। फिलहाल, बलौदाबाजार जिले में पकड़े गए ठग का वीडियो आप भी देखिए-

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने गोबर विक्रेताओं को हस्तांतरित किया 3 करोड़ 93 लाख रुपए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Breaking News : Chhattisgarh Lok Sabha Chunav 2024 Date नक्सल प्रभावित बस्तर में कब और कैसे होगी वोटिंग?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शहर विधायक शैलेश पांडे निकले वार्डवासियों का हाल जानने, समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending