Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 88 लाख रूपये की राशि मंजूर

Published

on

रायपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 88 लाख रूपये की राशि मंजूर

रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है । कोरिया ज़िले में में ऐसे 22 प्रकरणों में 88 लाख रूपये की राशि की मंजूरी की गई है।
 

राजस्व परिपत्र 6–4के तहत कोरिया ज़िले की तहसील भरतपुर के ग्राम रामगढ़ की सविता की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस लालबहादुर सिंह, ग्राम सेमरिहा की लीलावती की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस इन्द्रपाल, तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम रामपुर की कौशिल्या की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस सत्यनारायण सिंह, तहसील केल्हारी के ग्राम भैंसवार के भूपेन्द्र की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चंदन राम, ग्राम घोडबंधा की सुभद्रा की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवराम, बुधराम, सूरजभान, सुशीला, उर्मिला, सोहद्रा व अनीता, ग्राम भैंसवार की प्रमिला की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चंदन राम, ग्राम घोडबंधा के हिमाचल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामनरेश, ग्राम श्रीरामपुर की श्यामबाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जानसाय, ग्राम डोंडकी की अंजली की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस यशोदा, ग्राम पहाड़हंसवाही की सुजेता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस फुलेश्वरी, ग्राम घोडबंधा के जयलाल की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवराम, बुधराम, सूरजभान, सुशीला, उर्मिला, सोहद्रा व अनीता के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : दुपहिया वाहन चालक शासकीय कर्मचारियों को हेलमेट लगाना अनिवार्य

इसी तरह तहसील खड़गवां के ग्राम इन्दरपुर की फुलमत बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस बेलाकली, ग्राम सैदा के अमीर सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुन्दरलाल, ग्राम गेजी के विकास कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुखनन्दन सिंह, ग्राम कोडा के गंगा राम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मानकुंवर, तहसील सोनहत के ग्राम पुसला के जगदेव की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामकुमारी, ग्राम केशगवां की द्रोपदी दुबे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भागवत दुबे, ग्राम गोयनी के रामप्रसाद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामरक्षा, ग्राम कटगोडी के संजय सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सन्नी सिंह, तहसील मनेन्द्रगढ के ग्राम राधारमन नगर की चन्दा सिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस विजय सिंह, ग्राम पाराडोल के महेश की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मंगलीबाई तथा गुडिया बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मुनेश्वर के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सौभाग्यशाली लोगों के हाथों में होती है ये रेखा, बुलंद रहते हैं जातक के सितारे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नवरात्रि पर मुख्यमंत्री भूपेश ने सपरिवार अपने भिलाई निवास में किया कन्या पूजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending