Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग हुए कोरोना से संक्रमित

Published

on

राजनांदगांव, रायपुर, पेंड्रा। कोरोना के नए वेरिएंट के दहशत के बीच विदेश से आने वाले यात्रियों की लापरवाही भी जमकर सामने आ रही है। वहीं यात्रियों के जांच में पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोग हाल ही में यात्रा कर लौटे है। इसके साथ ही यूएस से लौटे दो यात्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए विदेश से लौटे 53 यात्रियों के सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए हैं

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय के माध्यम से आम लोग भी करा सकेंगे अपने नवीन भवनों के गुणवत्ता की जांच

पॉजिटिव मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अब कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल की संख्या बढ़ाई है। दूसरी ओर कई यात्रियों ने विदेश से लौटने के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है। स्वास्थ्य अमला उनकी ट्रेसिंग करने में जुटा हुआ है।

प्रिंसिपल पाई गई पॉजिटिव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कोरोना की फिर से दस्तक हुई है। यहां निजी स्कूल की प्रिंसिपल संक्रमित पाई गई है। वहीं 15 साल की एक छात्रा भी पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि 187 बच्चों का सैंपल लिया गया था। संक्रमित की पुष्टि के बाद प्रशासन ने निजी स्कूल को बंद कर दिया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मझधार में पलटी नाव, तीन सवार युवकों में से दो तैरकर निकले, 1 लापता
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने हितग्राहियों को जारी किया गोधन न्याय योजना की राशि
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीत सत्र के दौरान अवैध कब्जे का मुद्दा गूंजा, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending