Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप, बच्चों ने स्कूल में जड़ा ताला

Published

on

धरसीवां: प्रदेश में कोरोना के चलते लगभग डेढ़ वर्षों से स्कूलों में पहले ही ताला लटका हुआ था वहीं अब स्कूलों के खुल जाने के बाद धरसीवां ब्लाक में शिक्षा का बुरा हाल है। कहीं शिक्षकों की कमी तो कहीं बिल्डिंग की कमी से विद्यर्थियों का बुरा हाल है। सोमवार को ब्लाक के ग्राम मनोहरा के मिडिल स्कूल के बिद्यार्थियों(Middle school students) की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव के नेतृत्व में पालकों सहित विद्यार्थियों ने स्कूल में ताला जड़ कर ब्लाक शिक्षा कार्यालय धरसींवा का घेराव कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान ब्लाक शिक्षा अधिकारियों सहित तहसीलदार उपस्थित थे। वहीं उग्र आंदोलन को देखते हुए अधिकारियों ने दो शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति किये।( appointed two teachers) तब जा कर बच्चे शांत हुए।

यह भी पढ़ें   दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर पलटा ट्रक, चार की मौत

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मनोहरा के मिडिल स्कूल में विगत एक वर्ष से मात्र एक ही शिक्षक होने के कारण पढ़ाई पूरी तरीके से ठप्प हो गए थे जिसे लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव से इसकी शिकायत किये थे वही श्री यादव ने भी कई बार अधिकारियो से बात किये मगर कोई हल निहि हुए जिससे नाराज जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश यादव ने ग्रामीणों व बिद्यार्थियो के साथ मिल कर स्कूलों में ताला बंदी कर ब्लाक शिक्षा ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए व जम कर नारेबाजी किये।

बच्चों का आंदोलन भी रंग लाया और ब्लाक शिक्षा अधिकारियों सहित धरसींवा व थाना प्रभारी केके वाजपेयी सहित तहसीलदार अजय चंद्रवंशी की समझाइश के बाद तत्काल दो शिक्षकों की व्यवस्था की गई, जिससे विद्यर्थियों चेहरे पर मुस्कान ले कर लौटे।

यह भी पढ़ें   CG News: सड़क निर्माण में लापरवाही, एक्शन में आए मंत्री केदार कश्यप, दिए जांच के निर्देश

उच्च अधिकारियों को दी जानकारी।

स्कूल में शिक्षकों की कमी की उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके है, फिलहाल दो शिक्षकों की ब्यवस्था की गई है।

-संजय पूरी गोस्वामी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी, धरसींवा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   वन रैंक वन पेंशन: रक्षा मंत्रालय को SC की दो टूक, नोटिफिकेशन लेना होगा वापस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे केन्द्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में 137 मरीजों का निःशुल्क पेसमेकर कर बनाया रिकॉर्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर पलटा ट्रक, चार की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending