Connect with us

छत्तीसगढ़

ई-रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर 2 मोबाइल लूट कर फरार होने के प्रकरण का हुआ पर्दाफाश

Published

on

SP बुलेट से शहर में कर रहे थे गश्त... उधर कार सवार चोर ई-रिक्शा की बैटरी  लेकर फरार - SP was patrolling city with Bullet on other hand thief in car  absconded

थाना तोरवा अप.क.- 135 / 24, धारा 394 भादवि

ई-रिक्शा में सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर 2 मोबाइल लूट कर फरार होने के प्रकरण का हुआ पर्दाफाश

घटना के तीन दिनों के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा एवं लूट गए 2 मोबाइल और चाकू किया गया बरामद

मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपीः– 1. अजय इंगोले पिता स्वर्गीय हेमंत इंगोले उम्र 26 साल पता कर्बला कोदू चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.04.2024 को प्रार्थी अशोक कुमार धीवर निवासी ग्राम कोसा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा द्वारा दिनांक 01.04.24 को ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी पंचलाल से मारपीट कर प्रार्थी को चाकू से जांघ पर वार करने और 2 मोबाइल लूट कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 135/ 2023 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह(ips) अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार(ips) को दी गई

यह भी पढ़ें   भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लग सकती है मुहर

जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हु तत्काल संज्ञान में लेकर अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के नेतृत्व में तत्काल ई रिक्शा एव आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर घटना के तीन दिनों भीतर ही आरोपी विधि से संघर्षरत बालक एवं संदेही अजय इंगोले को पकड़ा गया

जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसका नाम पता पूछने पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी अजय इंगोले के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन ई रिक्शा एवं लूटे गए मोबाइल को बरामद किया गया है। आरोपी तथा विधि से संघर्षरत बालक से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर, गिरफतार कर रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस के द्वारा छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चंद घंटो में किया गया गिरफ्तार

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा उप निरीक्षक दिनेश शर्मा , सहा.उप.निरी. भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह , आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, अजय शर्मा , धीरेंद्र सिंह , गुनालाल ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर में लड़की पर गोली दो अज्ञात युवकों ने चलाई गोली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बादशाहत हासिल करने के लिए Nokia की हर मुमकिन कोशिश जारी, लॉन्च हुआ Nokia का Waterproof 5G Smartphone! फीचर्स जानकर भूल जाएंगे IPhone
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में करीब 4 हजार रिक्त पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending