Connect with us

छत्तीसगढ़

श्री महाकाल सेना के द्वारा आनंद राव का हुआ जबरजस्त स्वागत व सम्मान

Published

on

श्री महाकाल सेना के द्वारा आनंद राव का हुआ जबरजस्त स्वागत व सम्मान

बिलासपुर| आनंद राव बने मिस्टर छत्तीसगढ 2022 बॉडी बिल्डिंग चम्पीयनशीप का विजेता , जो की दुसरी बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम किया।। बिलासपुर के रेलवे परिचेत्र में महाकाल सेना के उपाध्यक्ष पी आनंद राव जो की बॉडी बिल्डिंग में नेशनल चेम्पीयन है। अब मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जितने के बाद श्री महाकाल सेना के द्वारा आनंद राव का जबरजस्त स्वागत कर सम्मान किया गया, आनंद राव पंजाब के लुधियाना मे हो रहे 14वी सीनियर नेशनल मे दिखाएंगे अपना जलवा।।

बिलासपुर महाकाल सेना के सक्रिय कार्यकर्त्ता बिलासपुर चाटीडीह निवासी जयेश साहू जो रेड बुल इंडिया डांस कंप्टीशन में टॉप 16 में 8 में स्थान में जीत दर्ज कर अपने शहर,महाकाल सेना और परिवार का नाम रोशन किया इस अवसर पर जयेश साहू का श्री महाकाल सेना रेल्वे परिक्षेत्र द्वारा भव्य स्वागत एवम् सम्मान किया गया।। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाकाल सेना के संस्थापक श्री तामेश कश्यप एवम समिति के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्त्ता गढ़ उपस्थित थे।।आनंद राव का सम्मान और रेड बुल इंडिया डांस कंप्टीशन में top 8 में आए जयेश साहू साहू का सम्मान।।

यह भी पढ़ें   राजीव गांधी न्याय योजना ने कृषक अमरनाथ को उबारा अर्थिक संकट से
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: सरकारी दावों की पोल खोलता एक कमरे का सरकारी स्कूल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ग्रामीण बैंक से लोन लेकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार, 1500000 रुपए खाता में कराए गए जमा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG News: एम्स में कोरोना वैरिएंट की पहचान के लिए अब सैंपल जांच की मिलेगी सुविधा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending