छत्तीसगढ़
मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे
थाना- सरकंडा , जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
अप क्र.- 144/2024 , धारा – 379 भादवि ।
** ACCU एवं सरकण्डा पुलिस टीम की संयुक्त
कार्यवाही।
** मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा
सरकण्डा पुलिस के हत्थे।
** भीड़भाड़ वाले इलाके में करता था मोटर सायकल
चोरी।
** आरोपी के कब्जे से 5 नग मोटर सायकल किमती
2 लाख रू. किया गया जप्त।
नाम आरोपी –
1- राजराव इंगोले उर्फ छोटू पिता स्व. बसंत राव
इंगोले उम्र 30 वर्ष निवासी फजलबाड़ा ठाकुरदेव
मंदिर के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला
बिलासपुर (छ.ग.)
विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही लगातार मोटर सायकल चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा तथा ए.सी.सी.यू के साथ संयुक्त टीम तैयार कर पतासाजी किया जा रहा था कि दिनाक 29. 01.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल के कबाड़ को बेचने के फिराक में घूम रहा है, उक्त सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा तत्काल तस्दीक करते हुये संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया
जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम छोटू उर्फ राजराव इंगोले निवासी फजलबाड़ा सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया, जिससे पूछताछ करने पर चांटीडीह सोनी धर्मशाला गली से एक स्प्लेण्डर प्रो मोटर सायकल चोरी करना एवं उसके चेचिस एवं पार्ट्स को अलग-अलग कर कबाड़ में बेचने हेतु रखना तथा जिले के अलग-अलग स्थानों से 4 अन्य मोटर सायकल चोरी करना बताया, जो कबाड़ किये गये मोटर सायकल थाना सरकण्डा के अप. क. 144/2024 धारा 379 भादवि का मशरूका होना पाया गया, जिससे आरोपी के निशानदेही पर उक्त प्रकरण के मोटर सायकल सहित 05 नग मोटर सायकल जुमला किमती 2 लाख रूपये को बरामद किया गया एवं आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
