Connect with us

देश

Aaj Ka Rashifal 25 July: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

rashi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की सोच सकते हैं, जिससे दोनों के बीच जो दूरी आ गई थी, वह भी कम होगी। आपको किसी छोटी-छोटी बात को लेकर आज गुस्सा दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके इस व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। अनावश्यक खर्चों पर आप लगाम लगाएं, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

वृषदैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा क्योंकि आपके अधिकारी आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। पूजा पाठ में भी आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपका किसी पुराने परिजन से आज यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। माताजी की किसी इच्छा को आप पूरा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आज खुशी होगी और आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतरने में सफल रहेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई काम आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, जिसमें आपको अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप आज कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे, लेकिन वाहन की खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। संतान से आज आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा, जिसके कारण तनाव आज आपके ऊपर हावी रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाएं। यदि कोई धन संबंधित निर्णय आपने जल्दबाजी में लिया, तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

यह भी पढ़ें   #Viral : रेस में उल्टी दिशा में दौड़ने लगी बच्ची, याद आई बचपन की शरारतें

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। पिताजी के साथ आपको आगे बढ़ना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जो आपको मान सम्मान दिलवाएगी।  आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और धन भी अधिक खर्च होगा। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अपने पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी सोच में आज बदलाव लाएंगे, तभी आप अपनी संतान के साथ तालमेल बैठाकर आगे चल सकेंगे। व्यवसाय में आप अपने किसी मित्र से यदि मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और यदि कोई काम आपका लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाया, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको मानसिक तनाव रहने के कारण आज माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आप यदि किसी कानूनी मामले में ढील बरत रहे थे, तो आज आपको उसमें  परेशान होना होगा, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी परिजन की ओर से कोई सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में ढील दे रहे हैं, तो उन्हें बाद में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, इसलिए वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी को साझेदार बनने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें   करौली बाबा के आश्रम के कमरे में मिली एक लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपका सकारात्मक नजरिया रहेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आज आपके किसी काम में कोई समस्या पैदा कर सकता है। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ  मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने कामों में आलस्य दिखाने के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए कोई नया सौदा आप आज हाथ से न जाने दे, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको किसी रुकी हुई डील के लिए आपको अपने किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। यदि परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने रुके हुए कामों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह लटक सकते हैं। यदि किसी काम में बाहरी व्यक्ति से मदद ना ले, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपकी सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी। आप अच्छा खासा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए सहयोगी की तलाश यदि आप कर रहे हैं, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आध्यात्म के प्रति आज आपका झुकाव थोड़ा ज्यादा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए लाभ लेकर आएगी। पूजा पाठ व धर्म कर्म के कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातकों को अपनी प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आज किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान

Published

on

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।

यह भी पढ़ें   कुत्ते ने खिलौने के साथ मजे से किया वर्कआउट, इंटरनेट की दुनिया में छाया वीडियो

सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:

“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम

आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”

‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’

दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   राजनांदगांव : भाजपा ने अपने 8 पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास

Published

on

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।

  • महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल के निवास कार्यालय में कृषि विकास एवँ किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक जारी

साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।

  • पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ शासन ने नए जिले के गठन को लेकर प्रस्ताव मंगाया

वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।

  • संगठन और रणनीति का मिला लाभ

बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending