Connect with us

छत्तीसगढ़

ABVP बिलासपुर द्वारा साइंस कॉलेज को आत्मानंद महाविद्यालय बनाने के विरोध में प्रदर्शन, 2 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे विधायक निवास का घेराव

Published

on

ABVP बिलासपुर द्वारा साइंस कॉलेज को आत्मानंद महाविद्यालय बनाने के विरोध में प्रदर्शन, 2 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे विधायक निवास का घेराव

बिलासपुर| बिलासपुर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय ई राघवेन्द्र राव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी माध्यम को बन्द कर पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम करने तथा आत्मानंद महाविद्यालय बनाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा महाविद्यालय परिसर में जाकर विद्यार्थी से इस विषय में बातचीत करने पर विद्यार्थियों ने बताया की पूरी पढ़ाई शुरू से हिंदी मीडियम में किए हैं और अभी अचानक से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई हो रही है इससे बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है विद्यार्थियों की इस समस्या को देखते हुए छात्र हित में अभाविप बिलासपुर द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियो के साथ में घंटों विरोध प्रदर्शन किया गया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का पुतला दहन किया गया, प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में अपर तहसीलदार विद्यार्थियो की मांग को सुनने के लिए उपस्थित हुई तथा ज्ञापन के माध्यम से मांग रखने को कहें, परंतु विद्यार्थी बहुत आक्रोशित नज़र आए तथा तत्काल छात्रहित में मांग पूरी करने की बात कही गई इस बीच प्रशासन के प्रतिनिधि को भी घंटो इंतजार करना पड़ा ।

अभाविप बिलासपुर विभाग संयोजक आयुष तिवारी ने कहा कि इस आंदोलन ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रशासन कोई भी निर्णय ऐसे विद्यार्थियो पर थोप नहीं सकती है, जब जब विद्यार्थियो के साथ अन्याय हुआ है विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित में आवाज उठाती है जब तक छात्रहित में शासकीय ई राघवेन्द्र राव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय को आत्मानंद महाविद्यालय बनाने के निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है हमारा संघर्ष जारी रहेगा । महानगर मंत्री हिमांशु कौशिक ने कहा कि हमने पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से मांग की परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई|

इस बीच प्राचार्य सहित कई अन्य प्राध्यापको का स्थानांतरण भी कर दिया है जिससे विद्यार्थियो को और अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा पूर्व में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, परंतु विद्यार्थियो की सुध लेना वाला कोई नहीं है इसलिए आज अभाविप बिलासपुर महानगर द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियो के साथ यह आंदोलन किया गया तथा कार्यवाही हेतु प्रशासन को 2 दिनों का समय दिया गया है तथा मांग पूरी नहीं होती है तो बड़ी संख्या में विधायक के निवास का घेराव किया जाएगा । इस अवसर पर अभाविप विभाग संगठन मंत्री यज्ञदत्त वर्मा, महानगर विस्तारक भिषेक पांडेय, प्रांत एसएफडी प्रमुख शुभम पाठक, आशीष तिवारी, अभिषेक जायसवाल, कनिष्क टंडन, यामिनी यादव, एवं अन्य कार्यकर्ता तथा बहुत बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में गूंजा धान का उठाव नहीं होने का मुद्दा, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया पूर्णचंद्र कोको का जन्मदिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मातृ शक्ति का अपमान अशोभनीय कृत्य
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छात्रों के परीक्षा फॉर्म अब विवि को फॉरवर्ड नहीं करेंगे कॉलेज...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending