Connect with us

खेल

दूसरे टी20 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर, विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी टीम, संभावित 11

Published

on

पहला टी20 मुकाबला जीत चुकी भारतीय टीम दूसरे मैच में अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी। रविवार को दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का दूसरा मुकाबला केबेरहा में खेला जाएगा। पहले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से चमकने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे।

वहीं, शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लगातार दूसरे टी20 में सैमसन ने जड़ा शतक
सैमसन ने डरबन में खेले गए पहले मैच में 50 गेंद पर 107 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत ने यह मैच 61 रन से जीता। भारत के अन्य बल्लेबाज पर्याप्त योगदान नहीं दे पाए थे, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कई मौके मिलने के बावजूद उनका फायदा नहीं उठा पाए जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है।

अभिषेक के खेल में नहीं हो रहा सुधार
अभिषेक इस साल के शुरू में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाने के बाद रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को देखकर निराश होगा। विशेषकर तब जबकि वह रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस छोटे प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा शीत सत्र: धान खरीदी पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव, हंगामे के बाद सदन स्थगित

तिलक से और अच्छे प्रदर्शन की आस
तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर 33 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन उन्हें इस तरह की शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की जरूरत है। भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में एक स्थान के लिए कड़ी लड़ाई है और अगर वर्मा को अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

पहले मैच में नहीं चले सीनियर खिलाड़ी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। भारतीय मध्यक्रम कागजों पर मजबूत नजर आता है लेकिन पहले मैच में वे साझेदारी निभाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत ने 36 रन के अंदर छह विकेट गवाएं जिससे एक समय बेहद मजबूत स्थिति में होने के बावजूद वह आठ विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच पाया। इससे भारत के मध्य और निचले क्रम की कमजोरी भी उजागर हुई। भारत को दूसरे मैच में इस क्षेत्र में सुधार करना होगा।

यह भी पढ़ें   शराब नीति से मैं सहमत नहीं हूं लेकिन...', CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले योगेंद्र यादव

गेंदबाजों ने प्रभावित किया
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को 17.5 ओवर में 141 रन पर आउट कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि उनके स्पिन जोड़ीदार रवि बिश्नोई ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई।

अफ्रीकियों को खल रही सीनियर खिलाड़ियों की कमी
दक्षिण अफ्रीका इस साल जून में भारत के हाथों टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने में असफल रहा। उसे अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही है। दक्षिण अफ्रीका को अगर भारत का विजय अभियान रोकना है तो उसके युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
भारत: 
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पार्ट्रिक क्रुगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के करियर के बाद संन्यास की घोषणा कर दी. 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैच जिताऊ स्पेल को आज भी याद किया जाता है. चोटों से जूझने के कारण लंबे समय से टीम से बाहर रहे रुबेल ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, हालांकि वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Published

on

बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 36 साल के रुबेल ने फेसबुक पर अपने 35 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी दी और 159 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अपने सफर को विराम देने का फैसला साझा किया.

रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था. इसके बाद से चोटों ने उन्हें लगातार परेशान किया, जिससे घरेलू क्रिकेट में भी उनकी भागीदारी सीमित होती चली गई.

बांग्लादेशी फैंस के लिए रुबेल का सबसे यादगार प्रदर्शन ICC Cricket World Cup 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में आया मैच रहेगा. उस मुकाबले में उन्होंने चार गेंदों के भीतर इयान बेल और कप्तान इयोन मॉर्गन को आउट किया, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके, जो मैच जिताने वाली गेंदबाजी साबित हुई.

यह भी पढ़ें   मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने PM Modi से दिल्ली में की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

अपने संदेश में रुबेल ने लिखा, ‘पेसर रुबेल हुसैन हूं. मैंने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट, 104 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं.राष्ट्रीय टीम मेरे लिए जुनून रही है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ता है. उसी सोच के साथ मैंने यह फैसला लिया है. हालांकि, मैं घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा.’ उन्होंने परिवार, दोस्तों, मीडिया और फैन्स का आभार जताते हुए आगे भी समर्थन की उम्मीद जताई.

रुबेल का अंतरराष्ट्रीय सफर 2009 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन बांग्लादेश फास्ट बॉलिंग कोच चंपाका रामानायके ने उन्हें देशव्यापी टैलेंट हंट में खोजा. अपनी स्लिंगी एक्शन और 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार के साथ रुबेल ने जल्द ही पहचान बना ली.

वनडे डेब्यू में ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर बांग्लादेश को जीत दिलाई और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली- 27 मैचों में 36 विकेट, औसत 76.77 के साथ. लेकिन सीमित ओवरों में वे असरदार साबित हुए

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: मंडल भंडार डिपो के कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का दिया गया प्रशिक्षण

वनडे फॉर्मेट में रुबेल ने 104 मैचों में 129 विकेट (औसत 34.31) लेकर खुद को बांग्लादेश के भरोसेमंद गेंदबाजों में शुमार किया. उनके नाम 7 बार चार विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है. 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट, जिसमें हैट्रिक भी शामिल थी, उनके करियर की खास उपलब्धियों में से एक रही. दिलचस्प बात यह रही कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले उन्होंने घरेलू मैच में भी हैट्रिक ली थी, हालांकि उस वक्त उन्हें इसका अहसास तक नहीं हुआ था.

रुबेल हुसैन का करियर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर छोड़ने की उनकी क्षमता उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट के यादगार तेज गेंदबाजों में शामिल करती है.

 

Continue Reading

खेल

IPL 2026: SRH के खिलाफ काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी पंजाब किंग्स? जानें वजह

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

Published

on

Ipl 2026: आईपीएल 2026 में शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स का सामना सनरइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ. इस मैच में पंजाब के खिलाड़ी काली पट्टी बांधे नजर आए. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह के सवाल पूछे जा रहे थे. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी पारी खेली.

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 17 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जो डबल-हेडर का पहला मैच था.

इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेल पाई थी, जबकि SRH को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें   तोरवा पुलिस का सट्टेबाजों पर प्रहार: 2 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी बरामद

लेकिन जैसे ही दोनों टीमें मैदान पर उतरीं, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी (black armbands) बांधे नजर आए. यह फैसला वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था. फ्रेंचाइज़ी ने पहले भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया और पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई.

बता दें कि लुधियाना के करीब 37 पर्यटक शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में नाव पलटने की घटना का शिकार हुए. यह हादसा प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर हुआ.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया. राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और सेना की टीमों को लगाया गया है. वहीं, लापरवाही के कारण नाव चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के आयुष सिंह ठाकुर का इंडिया अंडर-19 में हुआ चयन

ऐसा रहा मुकाबला

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद SRH को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया. अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत देते हुए 28 गेंदों में 74 रन बनाए. उनके साथ ओपनिंग साझेदारी 120 रन की रही, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी.

ओपनर्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 47 रन की साझेदारी की. क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

Continue Reading

खेल

ऋषभ पंत ब्रिगेड को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए वानिंदु हसारंगा, इस ऑलराउंडर की एंट्री

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 में श्रीलंकाई बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी जरूर खल रही है. मगर लिंडे जैसे ऑलराउंडर के आने के चलते ये कमी पूरी हो सकती है.

Published

on

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जीत की लय पकड़ ली है. गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया. लखनऊ सुपर जायंट्स की मौजूदा सीजन में ये लगातार दूसरी जीत रही. लखनऊ सुपर जायंट्स को मौजूदा सीजन में इकलौती हार दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मिली है.

आईपीएल 2026 के बीच ही लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर वानिंदु हसारंगा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने गुरुवार को साफ किया कि हसारंगा के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है. मूडी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट अब उनके बिना ही प्लानिंग कर रहा है और 24 से 48 घंटे के भीतर रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें   IPL 2024, KKR vs LSG Preview: रविवार का पहला मैच कोलकाता-लखनऊ के बीच, इस मुकाबले से जुड़ी सभी खास बातें जानिए

इस अफ्रीकी क्रिकेटर की एंट्री

अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को वानिंदु हसारंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम से जोड़ा है. लिंडे 1 करोड़ रुपये के अपने बेस प्राइस पर टीम से जुड़े हैं. लिंडे भले ही आईपीएल में अब तक नहीं खेले हों, लेकिन उनके पास दुनियाभर की टी20 लीग्स का अच्छा अनुभव है. उन्होंने अब तक 250 टी20 मैचों में 218 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी रेट 7.42 रही है. इसके अलावा, वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम को संतुलन देता है.

वानिंदु हसारंगा आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे और तभी से क्रिकेट से दूर हैं. इसके अलावा वह श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट भी पास नहीं कर सके, जो आईपीएल में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) पाने की शर्त थी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें पिछले ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह एक भी मैच खेले बिना ही बाहर हो गए.

यह भी पढ़ें   प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन चेहरा छिपाकर राम मंदिर पहुंचे अनुपम खेर

वानिंदु हसारंगा की गैरमौजूदगी के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी आईपीएल 2026 में प्रभावी रही है. टीम के स्पिन विभाग में दिग्वेश राठी, एम सिद्धार्थ और शाहबाज अहमद ने जिम्मेदारी संभाली है. हालांकि, तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे टीम की चिंताएं थोड़ी बढ़ी हैं.

वानिंदु हसारंगा का बाहर होना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ा झटका जरूर है. अब जॉर्ज लिंडे टीम में शामिल हुए हैं. वह अपने अनुभव से इस कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending