Connect with us

छत्तीसगढ़

शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश प्रारंभ

Published

on

शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 को -  S Bharat News

चयनित छात्रों को विभिन्न खेलों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

बिलासपुर, 24 जून 2024/जिले के शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर बिलासपुर में वर्ष 2024-25 बेच में प्रवेश हेतु 18 छात्रों का चयन किया जाना है। चयनित छात्रों को एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी एवं स्वीमिंग जैसे खेलों में प्रशिक्षण दिया जाना है।

ऐसे छात्र जो छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हो और जिनकी आयु 14 वर्ष से कम है उनका जूनियर एवं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है वे क्रीड़ा परिसर की चयन परीक्षा में शामिल हो सकते है। छात्रों के अंतिम चयन के लिए 10 बैटरी टेस्ट लेकर किया जाएगा जिसमें 50 मीटर दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रेस, स्टैण्डिंग ब्राड जम्प, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेंडिंग, पुश-अप, लेग रेसिंग, सिट अप एवं 400 मीटर दौड शामिल है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: निलंबित IPS जीपी सिंह के खिलाफ जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को बहतराई स्टेडियम में सवेरे 10 बजे आयोजित किया जाएगा। 3 जुलाई को चयन सूची जारी किया जाएगा। चयनित छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा उसके बाद छात्रों को खेल परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों के लिए आवास की व्यवस्था सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज के सामने नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर छात्रावास में किया जाएगा।

खेलों में प्रैक्टिस के लिए बहतराई स्टेडियम मैदान, चिंगराजपारा कबड्डी मैदान एवं जिला खेल परिसर स्थित स्वीमिंग पुल का उपयोग किया जाएगा। छात्रों के पढ़ाई की भी समुचित व्यवस्था की गई है। हाईस्कूल चिंगराजपारा, चांटीडीह एवं उच्चतर माध्यमिक शाला बालक सरकण्डा में प्रवेश कराया जाएगा। छात्रों के आवास व्यवस्था, खेल किट, एवं शाला गणवेश प्रति वर्ष शासन द्वारा दिया जाएगा। निःशुल्क भोजन एवं पौष्टिक आहार की व्यवस्था क्रीड़ा परिसर में की जाएगी।
रचना

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, CF जवान की मौके पर मौत...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : ग्रामीणों की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने रोका बाल विवाह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चांपा: ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending