Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर सीएम भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज करवाया : भाजपा

Published

on

बलरामपुर| कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में 24 मई को मंडल कुसमी अंतर्गत थाना कुसमी थाना करौंधा एवं थाना सामरी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन करते हुए माननीय डॉ. रमन सिंह और भाजपा नेताओं के समर्थन में #मैंभीहूँडॉरमन एक स्वर में बोलते हुए अपनी भी गिरफ्तारी की मांग की।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर कांग्रेस टूलकिट मामले * मे छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता नशे में चूर, कानून का गलत इस्तेमाल करके भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह जी के विरुद्ध दर्ज एफआई आर के विरोध में पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता अपने संबंधित थाने के सामने धरना दे रहे हैं। इसी तारतम्य मे आज मण्डल कुसमी के अंर्तगत समस्त थाना में धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दिया गया|

यह भी पढ़ें   ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आएंगी छत्तीसगढ़ की डॉ मोनिका

जिसमें आज थाना कुसमी के कार्य क्रम के प्रभारी तिला साय जी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भरतसेन सिंह ,मण्डल महामंत्री बालेश्वर राम ,नगर पंचायत पार्षद व नेता प्रतिपक्ष शोमनाथ भगत ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता ,मो.इस्तखार अंसारी अलपसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ,पारसनाथ पाल किसान मोर्चा मंडल महामंत्री ,अतुल जायसवाल मण्डल मिडिया प्रभारी ,दिपांशु नायक अ.ज.मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी, अनूज पाण्डेय मणडल आई.टी.सेल ,एवं थाना करौंधा में प्रभारी आनन्द जायसवाल के नेतृत्व में अशोक सोनी,विजय भगत जी बैजनाथ दशरथ ,मुरली ,छोटेसाय राम और थाना सामरी में प्रभारी अंकुश सिंह जी नेतृत्व में प्रीतम गुप्ता विकास गुप्ता जी चंदन गुप्ता ,अमरदयाल यादव ,दीपक सोनवानी,उपस्थित होकरपुलिस थाना के सामने धरना देकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किए एवं अपनी गिरफ्तारी की मांग किये।

यह भी पढ़ें   हत्या के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की आशंका पर दिया घटना को अंजाम

सत्य परेशांन हो सकता है, पराजित नहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस, ससुर गिरप्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: सरेराह महिलाओं के गले से चैन झपटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   धर्मांतरण के खिलाफ हजारो की संख्या में भाजयुमो की विशाल जनजागरण पदयात्रा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending