Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत् 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

बिलासपुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऐसे शिक्षित युवक एवं युवतियों को योजना के अंतर्गत विनिर्माण उद्यम हेतु 25 लाख रूपए, सेवा हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख अधिकतम बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। आवेदक की आयु आवेदन दिनांक को 18 से 35 वर्ष के मध्य हो।

अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला निःशक्तजन उद्यमी, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य, सेवा निवृत्त सैनिक हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदक किसी भी राष्ट्रीय बैंक, वित्तीय संस्था, सहकारी बैंक का चूककर्ता नहीं हो। एक परिवार से मात्र एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकेगा अर्थात इस योजना का लाभ एक परिवार के एक ही व्यक्ति को मिलेगा। आवदेक के परिवार की आर्थिक 3 लाख रूपए वार्षिक से अधिक न हो। आवेदक जिन्होंने प्रमरोयों, प्रमरोसृका या भारत सरकार या राज्य शासन की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ लिया हो पात्र नहीं होगें।
आवेदक निर्धारित प्रपत्र निःशुल्क जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्ंिडग, प्रथम तल, बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवेदक को परियोजना प्रतिवेदन, आधार कार्ड, राशन कार्ड या स्थायी निवास प्रमाण पत्र या मतदाता पहचान पत्र या ड्रायविंग लायसेंस में से कोई एक दे सकते है।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : 80 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों कोे मिला बैल जोड़ी

इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, जन्म तिथि संबंधी प्रमाण पत्र, जाति संबंधी प्रमाण पत्र, भूमि या भवन किराये पर हो तो किराये नामा कम से कम 05 वर्ष के अवधि के लिए, मशीनरी उपकरण, साज सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन, परिवार के आय के संबंध में शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किया जाना होगा। इस योजना अंतर्गत शासन द्वारा पात्रता अनुसार देय अनुदान छूट एवं रियायतें भी दी जाएगी। आवदेन पत्र 15 जून 2021 मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्ंिडग, प्रथम तल, बिलासपुर में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक नोडल अधिकारी, सहायक प्रबंधक संदीप वर्मा मो नं. 9407775844, श्रीधर राव, सहायक प्रबंधक मो नं. 7587097969, रेवती लहरे, सहायक प्रबंधक मो नं. 7000125988 व कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082, 83 से संपर्क कर सकते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर : प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 17 अप्रैल को, इन पदों पर होगी भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धमतरी : वन अमले ने केरेगांव परिक्षेत्र में की बेदखली की कार्रवाई, आरोपियों को जेल भेजा गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में किसानों की बल्ले-बल्ले, पहले दिन जमकर हुई धान-खरीदी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending