छत्तीसगढ़
खूलेआम देशी कट्टा एवं अन्य हथियार रखकर घुमने वाले आरोपियों एवं बालकों को किया गया गिरफ्तार
बिलासपुर|:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि महाराणा प्रताप चौक के पास 02 बुलेट वाहन में कुछ लड़के देसी कट्टा तथा अन्य हथियार चाकू लेकर घूम रहे है जो कभी भी शहर में गंभीर अपराध कारित कर सकते हैं उक्त सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्रीमति मंजूलता बाज के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम का गठन कर उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु टीम रवाना किया गया। जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँच कर नाकाबंदी कर उक्त दो बुलेट मोटर सायकल में सवार पाँच युवको को रोककर बारिकी से पूछताछ किया गया।
पूछताछ पर तीन युवक नाबालिक निकले तथा दो युवक बालिक जिनका नाम कमशः संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम परसौड़ी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर, प्रभात सिंह पिता अश्विनी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोसरा बाजार पारा थाना कोनी जिला बिलासपुर, बताए। नाबालिक युवकों एवं आरोपीयों का पृथक पृथक तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से एक नग देशी कट्टा, एक नग चिड़ियामार बंदूक, दो नग बटनदार चाकू एवं एवं नग धारदार चाकू बरामद किया गया उक्त बरामद देशी कट्टा एवं चाकू रखने एवं उपयोग करने के संबंध में विधि से संघरत बालकों एवं आरोपियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पृथक पृथक नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध आर्स एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से बरामद हथियार देशी कट्टा एवं धारदार चाकू को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया तथा धारा 25,27 आर्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधि से संघर्षरत बालकों एवं आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाएगा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन निरीक्षक शनिप रात्रे, उनि संजय बरेठ, उप निरिक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, आर.-सरफराज खान, आर.-विकास यादव, आर.र.-देवेन्द्र दुबे, आर.-मनोज बघेल, आर.-धीरेन्द्र तोमर,आर.-राजेशनारंग,आर.-प्रफुल्ल ,आर.-रितेश मिश्रा,आर.-सौरभ तिवारी,आर. -अमित पोर्ते का विशेष योगदान है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
