देश
27 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। परिवार के सदस्यो में भी खुशी की लहर दौड़ेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। किसी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा रहेगा। व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहे। क्रोध व वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अजब गजब : जमीन बेचकर पति ने जोड़े 39 लाख रुपये, पैसे लेकर पत्नी पड़ोसी संग फरार….
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में आज आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने आलस्य को दूर करना होगा, तभी आप के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाणी पर संयम बरतना होगा।
कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: VIDEO: गोलगप्पे वाले ने जग में पेशाब कर पानी में मिलाया, वीडियो वायरल… जानिए पूरा मामला
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। वित्तीय लाभ के योग हैं। दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार के सदस्य से भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक कलह में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। आज किसी से भी आपको मदद की उम्मीद नहीं रखनी है। बाहर का खाना खाने से बचें।
यह भी पढ़ें: झांसा देकर 70 से अधिक लड़कियों का बनाया Sex Video, ठरकी दरिंदा गिरफ्तार
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। समाज में मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दिन भाग दौड़ में बीतेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखना होगा। यात्रा पर जाने से बचे। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग है। आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। परिजनों से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचे। भविष्य को लेकर अनावश्यक विचार मन में ना लाएं।
यह भी पढ़ें: Ayushman Yojana : मोदी सरकार के इस कार्ड को बनवाएं मुफ्त में, मिलेगा 5 लाख रुपये का फायदा…. जाने कैसे?
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में वित्तीय लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपके जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं।
मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें।
यह भी पढ़ें: Health: कपड़ों में पेशाब निकलना हो जाएगा शुरू, अगर इन बातों पर नहीं दिया ध्यान..
कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार में कलह हो सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य खराब होने से मन उदास रहेगा। कार्यभार की अधिकता होगी।
मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।
यहाँ देखें ट्रेंडिंग वीडियो:
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized18 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
