Connect with us

देश

31 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

Published

on

Rashifal

मेष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले मे आप नये लोगों से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सीनियर नेता आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। आज संतान पक्ष से ख़ुशी प्राप्त होगी, जिससे आप खुद को गर्व महसूस करेंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा । बिजनेस में बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी सी पार्टी करेंगे। आज कार्यों में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आपके जूनियर आपसे काम सीखना पसन्द करेंगे। लवमेट के रिश्तों आज बेहतर होंगे। छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलाने वाली है। दाम्पत्य जीवन आज खुशहाल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 5 घंटे से चल रही पूछताछ

मिथुन राशि

आज के दिन आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एन.जी.ओ को सपोर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। परिवार वालों के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने पर विचार करेंगे । जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है । आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी ।

कर्क राशि

आज आपके मन में नए–नए विचार आयेंगे। आज आपको पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ बनाया हुआ लॉन्ग ट्रिप का प्लान आज कैन्सिल हो सकता है। संगीत में रुझान रखने वालों को आज किसी फिल्म में गाने का ऑफर आ सकता है। दुकानदारों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का आज प्रमोशन होगा|

यह भी पढ़ें: शादी के 3 हफ्ते बाद ही फूला पत्नी का पेट, सच्चाई जानकर पति के उड़े होश…

सिंह राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपकी अंदर की ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आपके कला की तारीफ भी होगी । आज आपके व्यापार में दोगुना वृद्धि होगी। प्राइवेट जॉब करने वालो को अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका मानसिक तनाव कम होगा ।

यह भी पढ़ें   BIG BREAKING: कंगना रनौत का Twitter अकाउंट सस्पेंड, बंगाल पर ट्वीट करना भारी पड़ा
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में जनता पर महंगाई की एक और मार, 25% तक बढ़ाया गया बसों का किराया

कन्या राशि

आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो समय रहते पूरा हो जाएगा। आज फर्नीचर का सामान खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

तुला राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ऑफर आयेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, प्रतियोगी एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी । परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

यह भी पढ़ें: Lifestyle : ब्रेकअप के बाद ऐसे रखें अपना ख्याल, अपनाएं ये खास टिप्स

वृश्चिक राशि

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने मार्केट जायेंगे । आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा । कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी।

धनु राशि

आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा । आज आपके व्यापार को कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है, जो आपके व्यापार को दोगुना फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कोई बिज़नेस शुरू करने का प्लान बनायेंगे, जिसका फायदा भविष्य में होगा। लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर में छोटी सी पार्टी करेंगे ।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन
यह भी पढ़ें: Tokyo Paralympics 2020: अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, पैरालिंपिक्स में भारत को मिला पहला गोल्ड

मकर राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कई दिनों से रुके हुए घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा रहेगा । नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।

कुम्भ राशि

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको रोजगार के उचित लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से काम जल्द खत्म होगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी कम होगी । आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इन 10 Bollywood स्टार्स की प्राइवेट तस्वीरें हो चुकी हैं लीक, सनी लियोनी की इस फोटो ने तो मचा दिया था हंगामा

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आपके मन मे व्यापार को लेकर नए-नए विचार आयेंगे। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। व्यापारियों को आज कोई नई डील मिलने से धनलाभ होगा ।

यह भी पढ़ें: अजब गजब : शादी से पहले देखी थी 20 साल की लड़की, सात फेर लेने पहुँची दो बच्चों की माँ… मचा बवाल!

यहाँ देखें ट्रेंडिंग वीडियो:

https://youtube.com/watch?v=pIeiFw1iyh4%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=gWUdHMhXxgE%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=QKa9p9edUCE%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=1714qTj0d-U%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=OfLIH1xfhNQ%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=rVVHuEXSvYM%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=KyPs1FuSnGI%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=jFd3Fu8HsbE%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=D7rKbGyt5xQ%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=ygDeTFVLc_g%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=WlIUBYAP8So%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=bkvN480P2I4%3Ffeature%3Doembed
https://youtube.com/watch?v=O4PCtGo4uEw%3Ffeature%3Doembed

देश

रूस के कच्चे तेल निर्यात को भारी नुकसान! होर्मुज के बाद भारत के लिए एक और झटका

यूक्रेन के ड्रोन हमलों और टैंकर जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता लगभग 40% घट गई है. ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल सप्लाई बाधित होने के बाद रूस भारत की रिफाइनरियों के लिए मुख्य तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में अब रूस की निर्यात क्षमता में आई यह गिरावट वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकती है.

Published

on

Iran isreal war: ईरान जंग के बीच खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई बाधित हुई है और ऐसे में रूस का तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए लाइफलाइन बना हुआ है. लेकिन अब इस लाइफलाइन पर भी संकट के बादल छाते दिख रहे हैं. यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के तेल और गैस निर्यात के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. यह नुकसान इतना बड़ा है कि रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है. यह रुकावट रूस के आधुनिक इतिहास में तेल सप्लाई की सबसे गंभीर रुकावट मानी जा रही है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के बाजार आंकड़ों पर आधारित कैलकुलेशन के मुताबिक, यूक्रेन के ड्रोन हमलों, रूस की एक बड़ी पाइपलाइन पर हमले और टैंकरों की जब्ती के कारण रूस की तेल निर्यात क्षमता का कम से कम 40% हिस्सा ठप हो गया है.

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस को यह झटका ऐसे समय लगा है जब ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुकी हैं. रूस की तेल उत्पादन क्षमता उसकी आय का प्रमुख स्रोत है.

यूक्रेन ने बढ़ाए रूस के तेल गैस निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले

इस महीने यूक्रेन ने रूस के तेल और ईंधन निर्यात इंफ्रास्ट्रक्चर पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. उसने रूस के पश्चिमी क्षेत्र के तीन प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाहों- ब्लैक सी में नोवोरोसिस्क, बाल्टिक सागर में प्रिमोर्स्क और उस्त-लुगा को निशाना बनाया है.

यह भी पढ़ें   19 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार तक हालिया हमलों के बाद रूस की कच्चे तेल की निर्यात क्षमता का करीब 40% यानी लगभग 20 लाख बैरल प्रतिदिन प्रभावित हो गया है. इसमें प्रिमोर्स्क, उस्त-लुगा और ड्रुज्बा पाइपलाइन भी शामिल हैं, जो यूक्रेन के रास्ते हंगरी और स्लोवाकिया तक जाती है.

यूक्रेन ने पाइपलाइन के पंपिंग स्टेशनों और रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है. उसका कहना है कि वो रूस की तेल और गैस से होने वाली आय को कम करना चाहता है. रूस को तेल गैस निर्यात से देश के बजट का लगभग एक-चौथाई हिस्सा मिलता है. यूक्रेन का कहना है कि वो तेल-गैस से होने वाली आय को कम कर रूस की सैन्य ताकत कमजोर करना चाहता है.

वहीं रूस ने इन हमलों को आतंकवादी कार्रवाई बताया है और अपने 11 टाइम जोन में सुरक्षा कड़ी कर दी है.

बंदरगाह, पाइपलाइन और टैंकर प्रभावित, भारत पर क्या होगा असर?

यूक्रेन का कहना है कि जनवरी के अंत में ड्रुज्बा पाइपलाइन का एक हिस्सा रूसी हमलों में क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके बाद स्लोवाकिया और हंगरी ने सप्लाई बहाल करने की मांग की.

7 लाख बैरल प्रतिदिन की क्षमता वाला नोवोरोसिस्क तेल टर्मिनल इस महीने की शुरुआत में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद प्रभावित हुआ है और इस टर्मिनल से काफी कम तेल लोड हो रहा है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में दिख रहा तूफान मैंडूस का असर...

इसके अलावा, यूरोप में रूस से जुड़े टैंकरों की लगातार जब्ती की जा रही है जिससे मुरमान्स्क बंदरगाह से निकलने वाले आर्कटिक तेल के लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन निर्यात में रुकावट आई है.

पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच रूस को भारत, चीन जैसे एशियाई बाजारों की ओर रुख करना पड़ रहा है, हालांकि वहां भी रूस की क्षमता सीमित है.

रूस चीन को पाइपलाइन के जरिए बिना रुकावट तेल सप्लाई जारी रखे हुए है, जिसमें स्कोवोरोडिनो-मोहे, अतासु-अलाशांकोउ रूट और कोजमिनो बंदरगाह से समुद्री मार्ग शामिल हैं. इन तीनों के जरिए कुल करीब 19 लाख बैरल प्रतिदिन तेल भेजा जा रहा है.

इसके अलावा, रूस अपने सखालिन प्रोजेक्ट्स से भी करीब 2.5 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निर्यात कर रहा है और पड़ोसी बेलारूस की रिफाइनरियों को लगभग 3 लाख बैरल प्रतिदिन तेल की आपूर्ति कर रहा है.

भारत की बात करें तो, रूस का कच्चा तेल समुद्री रास्तों के जरिए बड़े कार्गो में लोड होकर भारत पहुंचता है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के युद्ध की वजह से सऊदी, यूएई, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से तेल सप्लाई में रुकावट आई है.

इस रुकावट के बीच भारत भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है और रूस एक बार फिर से भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है. ऐसे में रूसी तेल निर्यात में आई भारी कमी भारत पर असर डाल सकती है.

 

Continue Reading

देश

वंदे भारत ट्रेन में परोसा खराब खाना, कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, IRCTC पर भी फाइन

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

Published

on

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई पटना से टाटानगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद की गई है.

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत को रेलवे ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद कार्रवाई की गई. रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही उस कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें   VIDEO: जमीन पर ‘दौड़ते’ दिखे कछुए, इंटरनेट पर वीडियो हो रहा वायरल

वंदे भारत में खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल

रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारतीय रेलवे अपने विशाल नेटवर्क के जरिए हर दिन लाखों यात्रियों को सेवाएं प्रदान करता है. IRCTC के माध्यम से प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है. यह दुनिया के सबसे बड़े ऑनबोर्ड फूड ऑपरेशनों में से एक माना जाता है.

रेलवे का कहना है कि इस तरह के बड़े नेटवर्क में गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है. इसलिए जब भी किसी तरह की शिकायत सामने आती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है. इस घटना के बाद रेलवे ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. खाने की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें   आगामी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर के युवाओं ने प्राचीन मंदिर का साफ सफाई कर बदल डाला स्वरूप

खराब सेवा पर कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश

यह कार्रवाई उन सभी सेवा प्रदाताओं के लिए भी एक संदेश है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देना उनकी जिम्मेदारी है. रेलवे ने कहा है कि आगे भी इस तरह की शिकायतों पर नजर रखी जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Continue Reading

देश

सीहोर में ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की दबने से मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को सुरक्षित निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार (23 दिसंबर) को बड़ी घटना हो गई। बुधनी में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिया के पास खुदाई करते समय अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्‌टी में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

रेस्क्यू कर एक को सुरक्षित बाहर निकाला
शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव में ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे। खुदाई के समय अचानक मिट्टी धंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन की मौत हो गई।

हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, लटेरी (विदिशा) निवासी करण (18) पिता घनश्याम, रामकृष्ण उर्फ रामू (32) पिता मांगीलाल गौड और गुना के रहने वाले भगवान लाल पिता बरसादी गौड़ की मौत हो गई। लटेरी निवासी वीरेंद्र पिता सुखराम गौड (25) को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीरेंद्र को नर्मदापुरम रेफर किया है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन करवा रहा निर्माण
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। पोकलेन मशीन से मिट्टी हटाकर चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तीन की मौत हो गई। वीरेंद्र का इलाज चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending