छत्तीसगढ़
19 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
मेष- आज सप्तम चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।
वृष- आज सायंकाल 04:55 के बाद चन्द्रमा के सप्तम गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।
यह भी पढ़ें: सावधान! कभी-भी हैक हो सकता है आपका मोबाइल, जानिए फोन को हैकर्स से बचाने के सरल टिप्स
मिथुन- आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। बैगनी रंग शुभ है।
कर्क- स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व मीन राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जॉब में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।
यह भी पढ़ें: OMG: पिता की बारात लेकर 13 साल का बेटा पहुँचा दुल्हन के घर, करवाई पापा की शादी… लोग हैरान
सिंह- सायंकाल 04:55 के बाद जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। सफेद रंग शुभ है। आईटी व मीडिया जॉब वालों को सफलता मिलेगी।
कन्या- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। तुला का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
यह भी पढ़ें: चाय पिलाने को लेकर हुआ विवाद, नर्स ने डॉक्टर को जड़ दिया थप्पड़, फिर….
तुला- चन्द्रमा सायंकाल 04:55 के बाद स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव दे सकता है। अरण्यकाण्ड का पाठ उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनएगा। हरा रंग शुभ है।
वृश्चिक- द्वादश चन्द्रमा जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल करेगा। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukari: चिकित्सा विभाग में नर्स के 3012 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ करें आवेदन
धनु- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।
मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के दशम गोचर से सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र गोचर बैंकिंग जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।
यह भी पढ़ें: पति से हुआ झगड़ा तो पत्नी ने बच्चों को कुएं में दे दिया धक्का, रातभर वहीं बैठकर रोती रही, और….
कुंभ- आज सायंकाल 04:55 के बाद चन्द्रमा का दशम व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है।
मीन- सायंकाल 04:55 के बाद चन्द्रमा का नवम व गुरु का द्वादश स्थिति व्यवसाय में बड़ा लाभ करा सकती है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पाठ करें।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized14 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
