Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर : गोधन न्याय योजना बनी विकास का पहिया

Published

on

सूरजपुर|  राज्य शासन की दूरदर्शी सोंच और सार्थक होती परिकल्पना का प्रत्यक्ष प्रमाण है बिश्रामपुर की गीता देवी। गोधन न्याय योजना से बिश्रामपुर के फिल्टर प्लांट कॉलोनी में रहने वाली गीता देवी के जीवन शैली में बहुत परिवर्तन आया है। गीता देवी गाय पालकर दुग्ध विक्रय का व्यवसाय करती हैं जिसमे गाय को रखने के लिए गौशाला का निर्माण करने पैसा बचाने की कोशिश में लगी थी लेकिन बेटी की पढ़ाई और घर के खर्च के कारण पैसा बचा नही पाती थी जिससे गौशाला को बेहतर बना सकें। इधर बेटी आकांक्षा मेडिकल (बीएएमएस ) की पढ़ाई कर रही थी जिसके पढ़ाई के लिए भी पैसे कम पड़ते रहते थे। गीता देवी बताती हैं कि पहले भी गोबर एकत्रित करती थी और विक्रय करती थी लेकिन 1 से 2 साल तक एकत्र किए गए गोबर का मूल्य सिर्फ 20 हजार रुपये ही प्राप्त होता था।

यह भी पढ़ें   रेल्वे इंग्लिश मीडियम स्कूल में निजात अभियान के तहत ली गई बैठक, सायबर फ्रॉड और अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी दी गई जानकारी

लेकिन गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने पर मात्र तीन माह में एकत्र किए गए गोबर की बिक्री करने से 63000 ( तिरसठ हजार रुपये ) प्राप्त हुए। जिसने गीता देवी की सारी परेशानी खत्म कर दी। उन्होंने गोबर बिक्री से प्राप्त होने वाले पैसों को गौशाला में शेड बनाने में उपयोग किया। साथ ही बेटी आकांक्षा की मेडिकल पढ़ाई में भी इसी पैसे का उपयोग कर रही हैं। गीता देवी और उनका परिवार राज्य शासन सहित सूरजपुर जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहते हैं कि विकास का पहिया बनी इस योजना को कभी भी बंद नही होना चाहिए इसे सतत रूप से चलना चाहिए जिससे गौ पालन के साथ-साथ गोबर बिक्री कर लोग लाभ कमा सके और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें।
     

यह भी पढ़ें   रायपुर ब्रेकिंग : एक और इलाका डेंगू की चपेट में, मिले 23 नए मरीज

इन दिनों सूरजपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत के सीईओ राहुल देव के कुशल नेतृव में नये आयामो को गढ़ रहा है। जिले शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों में राज्य शासन की योजनाओं का लाभ देने जिला प्रशासन की टीम सक्रिय होकर कार्य कर रही है। यही नही स्वयं कलेक्टर गांव गांव जाकर जनसंवाद कर रहे हैं। जिसमे विभागों से चल रही योजनाओं की समीक्षा करने के साथ लोगो की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण कर लाभान्वित कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Breaking : छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 22 नए मरीज, यहाँ देखिए जिलेवार आंकड़े
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पेन्शन अदालत में प्राप्त मामलों का तत्काल निराकरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जनदर्शन में कलेक्टर ने 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया समाधान"
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending