
बिलासपुर| आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय में निम्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। बाहर घंटो तक नारेबाजी...

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ शासन मेहनतकश श्रमवीरों के साथ हर कदम पर खड़ी है फिर चाहे वह कोरोना का संकटकाल हो अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थिति। श्रमिकों के उत्थान एवं कल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। कोविड-19 के कठिन दौर में प्रवासी श्रमिकों के छत्तीसगढ़ आने के दौरान श्रम विभाग द्वारा विशेष कार्य किए गए। इसके साथ ही अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को मदद एवं रोजगार देने के लिए भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए है।जिले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हंै। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत् 1 लाख 54 हजार 418 श्रमिक एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत् 81 हजार 560 श्रमिक पंजीकृत है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत् संचालित योजनाओं भगिनी प्रसुति सहायता अंतर्गत अब तक 4 हजार 822 हितग्राहियांे को 2 करोड़ 22 लाख, विश्वकर्मा दुर्घटना मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह राशि भुगतान अंतर्गत 1 हजार 337 हितग्राहियों को 3 करोड़ 39 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् 139 हितग्राहियों को 1 करोड़ 39 लाख, नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत् 83 हजार 543 हितग्राहियों को 13 करोड़ 15 लाख, मुख्यमंत्री साईकल सहायता योजना के तहत् 25 हजार 279 हितग्राहियों को 7 करोड़ 75 लाख 84 हजार, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के तहत् 19 हजार 440 हितग्राहियों को 2 करोड़ 6 लाख 90 हजार, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत् 5 हजार 705 हितग्राहियों को 1 करोड़ 6 लाख 3 हजार, मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत् 1788 हितग्राहियों को 63 लाख 10 हजार 326, सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत् 7 हजार 78 हितग्राहियों को 70 लाख, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास योजना के तहत् 3 हजार 241 हितग्राहियों को 3 करोड़ 31 लाख 77 हजार 924, दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना (स्थाई अपंगता) के तहत् 8 हितग्राहियों को 4 लाख 50 हजार, दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना के तहत् 4 हितग्राहियों को 80 हजार, गंभीर बीमारी हेतु चिकित्सा सहायता योजना के तहत 5 हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 31 हजार 626 हितग्राहियों को 3 लाख 79 हजार 512, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत् 2 हजार 59 हितग्राहियों को 6 लाख 77 हजार 160, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के तहत् 1 लाख 15 हजार 351 हितग्राहियों को 6 लाख 77 हजार 160 रूपए की सहायता प्रदान की गई है।इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 507 हितग्राहियों एवं अब तक 81 हजार 560 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है।

मुंगेली राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना के अंतर्गत नरवा कार्यक्रम के माध्यम से गांव में उपलब्ध विभिन्न जल स्त्रोतो अथवा नालो में जल संचयन एवं संवर्धन हेतु वैज्ञानिक पद्धति से मृत नरवा को पुर्नजीवित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के उतई नाला का विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ग्राम बैहाकापा , तरवरपुर से कारेसरा होकर ग्राम पंचायत बांकी तक बहने वाले उताई नाला में ब्रशवुड चेक डैम, गेबिन स्ट्रक्चर, परपोलेशन टेंक, स्टोरेज टेंक और फार्म पोंड का निर्माण कर उतई नाला का जीर्णोद्धार किया गया है। यह कार्य मनरेगा के तहत किया गया और इस कार्य में 48.23 लाख व्यय किया गया। इस निर्माण कार्य से जल स्तर बढ़ गया। जिसके फलस्वरूप संबंधित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है, साथ ही नरवा से बाड़ी में लगे हुए सब्जी,भाजी हर मौसम में पानी उपलब्ध हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के लोग अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे है।

रायपुर| राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में जनजातीय मामले के केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने सौजन्य भेंट की और जनजातीय कल्याण से संबंधित मुद्दों...

महासमुंद| महासमुंद ज़िले में चिटफ़ंड कंपनियों में अपनी रक़म डुबाने वाले 87081 निवेशकों ने अंतिम तारीख़ तक अपने आवेदन प्रस्तुत किए है। बागबाहरा विकासखंड में सर्वाधिक...

रायपुर| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब...

रायपुर| शराब के नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्याें में व्यावधान करते पाए जाने पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर द्वारा गरियाबंद...

भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोटिव मार्केट (automotive market) है. वहीं इसके अलावा देश में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स (road accidents) भी होते हैं. सरकारी...

रायपुर, तीन सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की और राज्य में औद्योगिक पूंजी...

बिहार के एक जेडीयू विधायक ने चलती ट्रेन में ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे लेकर शायद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खासे नाराज होंगे. यहां बात...