छत्तीसगढ़
बैकुण्ठपुर : गौठानों को ग्रामीण आजीविका का गतिविधि केंद्र बनाने में गौठान समितियों की भूमिका अहम
बैकुण्ठपुर| प्रत्येक ग्राम गौठान के उपयोगी स्वरूप के लिए आवष्यक है कि वहां का प्रबंधन करने वाली समिति के सभी सदस्यों को इसके संचालन और नियोजन के बारे में विस्तार से जानकारी हो। स्थानीय पषुओं के लिए बनाए गए इस आश्रय स्थल को ग्रामीण आजीविका की गतिविधियों के कंेद्र की तरह विकसित किया जाना है। कलेक्टर कोरिया ष्याम धावड़े के निर्देषानुसार इसी उद्देष्य को लेकर सभी माडल ग्राम गौठानों में ग्राम गौठान समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के उन्मुखीकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यषालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि गत सप्ताह बैठक लेकर ग्राम गौठान समितियों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कार्यषालाओं के माध्यम से उन्मुखीकरण करने के लिए निर्देषित किया गया था।
इसी तारतम्य में मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम गौठान पिपरिया में मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र की समस्त नई ग्राम गौठान समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों के उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यषाला आयोजित की गई। इस कार्यषाला में उपस्थित रहे प्रतिभागियों को ग्राम गौठान समिति के कार्यों की जानकारी देते हुए समिति के उत्तरदायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
जिला पंचायत सीइओ दुदावत ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया के गौठान में आयोजित समस्त समिति के सदस्यों को सबसे पहले सुराजी ग्राम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हे ग्राम गौठान की संकल्पना और उसके महती उद्देष्यों से अवगत कराया गया। इसके बाद प्रषिक्षकों ने उन्हे समिति के द्वारा किए जाने वाले कार्य दायित्वों की प्रदान करते हुए समिति के द्वारा विभिन्न दस्तावेजों के रखरखाव के बारे में बताया गया। जनपद पंचायत की टीम के साथ पषु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को सहकारिता को बढ़ावा देने वाली गोधन न्याय योजना के बारे मे विस्तार से अवगत कराया गया। गौठान समितियों के द्वारा किस तरह से गोबर खरीदी की जाएगी, उसके बाद उसे किस प्रकार महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किया जाएगा। समूह द्वारा वर्मी खाद बना लिए जाने के बाद उसके पैकिंग और विक्रय की पूरी प्रक्रिया सहकारिता के माध्यम से किस तरह से पूरी होगी। इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों के सभी षंकाओं का निवारण किया गया।
ग्राम पंचायत पिपरिया के गौठान में आयोजित इस कार्यषाला में कुल 36 ग्राम गौठान समितियों के पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा एक अन्य उन्मुखीकरण कार्यषाला मनेन्द्रगढ़ के ग्राम गोठान रोझी में आयोजित की गई जहां 35 ग्राम पंचायतों के ग्राम गौठान समिति के अध्यक्ष व सचिवों के साथ उनके यहां सक्रिय स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित हुए। जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि कलेक्टर कोरिया के निर्देष पर जनपद पंचायतों के द्वारा टीम बनाकर ग्राम गौठान समितियों को गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन और ग्राम गौठानों को आजीविका गतिविधियों के केंद्र बनाने के लिए पूरे जिले में यह उन्मुखीकरण कार्यषालाएं आयोजित की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized13 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
