छत्तीसगढ़
बालोद में पहली बार जिजीविषा कार्यक्रम का आयोजन, एम्पलाय- एम्पलायर्स मीट में 500 से ज्य़ादा युवाओं को मिला रोजगार
बालोदः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवा-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने हेतु जिजीविषा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित एम्पलाय-एम्पलायर्स मीट युवाओं के लिए सौगातों भरा रहा। जिला मुख्यालय बालोद के महादेव भवन गंजपारा में आयोजित इस एम्पलाय-एम्पलायर्स मीट के माध्यम से नियोजक संस्थाओं के द्वारा 501 अभ्यर्थियो का चयन किया गया। बालोद जिले में पहली बार वृहद पैमाने पर आयोजित मेगा एम्पलाय-एम्पलायर्स मीट के समापन अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजारी-बालोद की विधायक मती संगीता सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष मती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा एम्पलॉय-एम्पलॉयर्स मीट के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक संस्थाओं के द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन के विशेष प्रयासों से बालोद जिले में पहली बार आयोजित एम्पलाय-एम्पलायर्स मीट का अतिथियों के अलावा रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए पहुंचे युवा-युवतियों तथा सभी लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने हेतु आयोजित इस मेगा एम्पलाय-एम्पलायर्स मीट को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य किया गया है, जिससे युवाओं के रोजगार की राह खुली है। लक्ष्य निर्धारण कर दृढ़ मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने चयनित युवाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी। संजारी-बालोद विधायक मती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम में चयनित हुए युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें कभी हार नहीं मानना चाहिए, सदैव आशावादी बनकर अपने लक्ष्य को पाने प्रयासरत रहना चाहिए। जिला पंचायत की अध्यक्ष मती सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर चयनित युवाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।
कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु किया गया यह प्रयास सफल हुआ है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी सहभागिता ली थी, जिसके अनुरूप सफलता भी लक्ष्य से अधिक मिली है। कलेक्टर ने चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि वे अपने नियोजक संस्थाओं में अपना बेहतर प्रदर्शन कर इस कार्यक्रम का नाम रौशन करें। आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर और भी अधिक युवाओं को नियोजक संस्थाओं द्वारा चयनित कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की सराहना भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. रेणुका वास्तव, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी मती शीतल बंसल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक विकास देशमुख सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized30 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
