Connect with us

छत्तीसगढ़

BJP नेताओं पर FIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुसमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने किया धरना प्रदर्शन

Published

on

बलरामपुर| आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुसमी मे जो कांग्रेस ने एक गुप्त दस्तावेज(टूल किट) अपने कार्यकर्ताओं और समर्थक बुद्धिजीवियों को भेजकर भारत को दुनिया में बदनाम करने एवं देश की छवि को खराब करने के लिए एक साजिश रची थी । जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है।

हाल के महीनों में सोशल मीडिया में जितना भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है उनमें से अधिकांश इसी गुप्त दस्तावेज (टूल किट)का हिस्सा था कांग्रेश के जिस साजिश का खुलासा हुआ है उसकी निंदा के लिए जितने भी शब्द कहे जाए वह कम है मोदी जी! और भाजपा के विरोध में इस हद तक कोई राजनीतिक पार्टी जा सकती है यह सोचकर वितृष्णा हो रही है|

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर पलटने से 4 ग्रामीणों की मौत पर 4-4 लाख देने का किया ऐलान


कल ही राज्य के कांग्रेसी सरकार के द्वारा टूल किट से विचलित होकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी एवं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रासहित कई भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठी एफ आई आर की गई है ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के द्वारा इसका पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है।इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के द्वारा मंडल के अध्यक्ष संजय जयसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, बुथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वार शक्ति केंद्रों एवं बूथो पर अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया गया|

यह भी पढ़ें   स्वच्छता में छत्तीसगढ़ अव्वल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री भूपेश को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर पलटने से 4 ग्रामीणों की मौत पर 4-4 लाख देने का किया ऐलान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रिकॉशन वैक्सीनेशन प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending