Connect with us

छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार किसानों के साथ कर रही धोखा… प्रदेश सरकार के किसान विरोधी अभियान के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Published

on

बिलासपुर| प्रदेश सरकार के किसान विरोधी अभियान के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के आह्वाहन पर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया| कार्यक्रम में संसद अरुण साव, विधायक कृष्णमूर्ति बांदी, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी राकेश तिवारी, जिला प्रभारी गुलाब सिंह चंदेल एवं जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दुर्गा कश्यप वक्ता के रूप में उपस्थित रहे|

वहीँ भाजपा जिला अध्यक्ष समदेव कुमावत, महामंत्री घनश्याम कौशिक एवं मोहित जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी, दीपक सिंह, आदि उपस्थित रहे| कार्यक्रम का मुख्य बिंदु- जिस तरीके से खाद की कमी एवं बीज का अमानक प्रदेश सरकार द्वारा जो बाटी जा रही हैं, वो किसानो के साथ धोका हैं|

यह भी पढ़ें   थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ विरुद्ध कार्यवाही, 52 पत्ती ताश समेत 17 हजार से ज्यादा नगदी बरामद

आपको बता दें की मुंगेली में भी भाजपा वरिष्ट नेता एवं पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहले एवं सांसद अरुण साव, पूर्व विधायक भूपेन सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक तोखन साहू, संभागीय प्रभारी राकेश तिवारी, जिला अध्यक्ष रामधुन साहू और भाजपा के जिला अध्यक्ष शीलेश पाठक, महामंत्री गुरमीत सलूजा, एवं निखिल गुप्ता, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रवि शर्मा, मानिक सोनवानी उपस्थित होकर प्रदर्शन किया वहीँ जिला पंचायत श्रीमती सोनवानी कार्यक्रम का उद्बोधन दिया|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आबकारी मंत्री कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी, MMI में कराया गया भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी के आदतन बदमाश व पूर्व में चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना कोनी के आदतन बदमाश व पूर्व में चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending