Connect with us

छत्तीसगढ़

CG की बड़ी खबरें : तीन दिवसीय हड़ताल पर नगरीय निकाय के कर्मचारी, सक्ती जिले के दौरे पर सीएम साय

Published

on

प्रदेशभर के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर होंगे। सीएम साय आज सक्ती जिले के चन्द्रपुर दौरे पर रहेंगे। प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामले की जांच शुरू हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट ‘सीजी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

तीन दिवसीय हड़ताल पर नगरीय निकाय के कर्मचारी

प्रदेशभर के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारी आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर होंगे। 14 नवंबर तक बिलासपुर में प्रदर्शन करेंगे। हर माह 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान, ओल्ड पेंशन लागू करने समेत कुल 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। रायपुर में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से बिलासपुर में प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : कमिश्नर श्याम धावड़े ने किया निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

सक्ती जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के चन्द्रपुर दौरे पर रहेंगे। महानदी महाआरती महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड से नगर पंचायत चन्द्रपुर के लिए रवाना होगें। शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में भी शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के लिए 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामले की जांच शुरू

प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामले की जांच शुरू हो गई है। संभागायुक्त महादेव कावरे कर मामले की जांच रहे हैं। उन्होंने आमजनों और संस्थाओं के साथ कर्मचारी संघों से दस्तावेज मांगे। ससंभागायुक्त के समक्ष 13 से 20 नवंबर तक साक्ष्य पेश किए जाएंगे। गवाही और साक्ष्य देने के बाद जल्द पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

रेलवे यात्रियों की बढ़ी परेशानियां

रेलवे यात्रियों को परेशानियां बढ़ीं। रोजाना आवाजाही करने वाली लोकल ट्रेनें रद्द हो गई हैं। 15 से 17 नवंबर तक 9 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। हथबंद तिल्दा नेवरा सेक्शन में पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रोड अंडरब्रिज निर्माण, बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें   सीमा हैदर का सनातनी अंदाज वायरल, रखा हरियाली तीज व्रत, उतारी सचिन की आरती

जनजातीय गौरव दिवस पर लगेगा जमावड़ा

जनजातीय गौरव दिवस पर कलाकारों का जमावड़ा लगेगा। बड़ी संख्या में आदिवासी कलाकार समारोह में प्रस्तुति देंगे। कलाकार आज ट्रेन के माध्यम से बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1.30 बजे कलाकारों का रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। 100 से ज्यादा आदिवासी कलाकार आज रायपुर पहुंचेंगे। संस्कृति विभाग कलाकारों का स्वागत करेगा। छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दलों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। आदि लोक नृत्य नाटिका, भील भगोरिया नृत्य, गारो और आओ नागा सहित विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। 14 और 15 नवंबर को साइंस कॉलेज मैदान में आदिवासी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना जिला, बड़ी भीड़ की मौजूदगी में सीएम ने किया लोकार्पण

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   Bhanupratappur By Election : 11वें राउंड की गिनती पूरी, 16 हजार मतों से आगे कांग्रेस, भाजपा दूसरे नंबर पर

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   वाडसा स्टेशन में कोरबा-यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा |

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending